WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1795011212', '74.125.150.39')

गुणवत्ता जांच के लिए दाल, चावल व पनीर के लिए गए सैंपल; स्वच्छता में कमी मिलने पर 5 प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी, 30 नवंबर तक चलेगा अभियान - Somanshu News

गुणवत्ता जांच के लिए दाल, चावल व पनीर के लिए गए सैंपल; स्वच्छता में कमी मिलने पर 5 प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी, 30 नवंबर तक चलेगा अभियान


गुणवत्ता जांच के लिए दाल, चावल व पनीर के लिए गए सैंपल; स्वच्छता में कमी मिलने पर 5 प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी, 30 नवंबर तक चलेगा अभिया
सक्ती । आम नागरिकों को शुद्ध, सुरक्षित और मानक स्तर का भोजन उपलब्ध कराने के लिए जिले में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। विभाग द्वारा 16 से 30 नवंबर 2026 तक चलाए जा रहे 15 दिवसीय विशेष जांच अभियान ‘सुरक्षित आहार हमर अधिकार’ के तहत शहर और नेशनल हाइवे-49 स्थित ढाबों व होटलों का औचक निरीक्षण किया गया।
उपसंचालक श्रीमती पूजा अग्रवाल एवं अभिहित अधिकारी श्री एहसान तिग्गा के मार्गदर्शन में विभागीय टीम ने 16 और 17 नवंबर को विभिन्न प्रतिष्ठानों में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता और रसोई की स्वच्छता का जायजा लिया।
इन प्रतिष्ठानों पर हुई कार्रवाई:
  • जायसवाल ढाबा (एनएच-49, पोरथा): पकी हुई दाल का नमूना (सैंपल) जांच के लिए लिया गया।
  • अतिथि शुद्ध शाकाहारी फैमिली ढाबा: पका हुआ चावल, दाल और पनीर का नमूना संग्रहित किया गया।
  • अविनाश फैमिली ढाबा व वेलकम रेस्टोरेंट: रखरखाव व स्वच्छता में सुधार के लिए सूचना पत्र (नोटिस) जारी किया गया।
  • सेवन होटल (स्टेशन रोड, सक्ती): 17 नवंबर को किए गए निरीक्षण में कमियां पाए जाने पर सुधार हेतु नोटिस और आवश्यक निर्देश दिए गए।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि खाद्य प्रतिष्ठानों में स्वच्छता और निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए यह सघन जांच एवं प्रवर्तन कार्रवाई 30 नवंबर तक निरंतर जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *