WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1794929401', '59.184.68.176')

जनदर्शन में सुनी गईं आमजनों की समस्याएं, 28 आवेदनों का त्वरित निराकरण के निर्देश - Somanshu News

जनदर्शन में सुनी गईं आमजनों की समस्याएं, 28 आवेदनों का त्वरित निराकरण के निर्देश


  1. जनदर्शन में सुनी गईं आमजनों की समस्याएं, 28 आवेदनों का त्वरित निराकरण के निर्दे
सक्ती, । जिला कार्यालय में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में दूर-दराज से आए नागरिकों की विभिन्न समस्याओं को सुना गया। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती जयश्री जैन के निर्देशन में डिप्टी कलेक्टर श्री प्रीतेश राजपूत एवं डिप्टी कलेक्टर श्री पोषक चौधरी ने आमजनों की शिकायतें और मांगें सुनीं। जनदर्शन में कुल 28 आवेदन प्राप्त हुए, जिन्हें मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपते हुए नियमानुसार त्वरित निराकरण के निर्देश दिए गए।
प्रमुख आवेदन:
जनदर्शन में तहसील बाराद्वार अंतर्गत ग्राम सकरेली निवासी श्याम लाल राठौर ने स्थायी घरेलू विद्युत कनेक्शन प्रदान करने, ग्राम करिगांव निवासी संतोष कुमार महंत ने दस्तावेजों में त्रुटि सुधार करने तथा ग्राम रेडा निवासी शिव साहू ने रिकॉर्ड दुरुस्त किए जाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। इसके अतिरिक्त अन्य आवेदकों ने भी अपनी विभिन्न समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।
उल्लेखनीय है कि आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रत्येक मंगलवार को साप्ताहिक जनदर्शन का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *