WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1794929376', '59.184.68.176')

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी : सक्ती जिले में अब तक 82.40 क्विंटल धान का हुआ उपार्जन - Somanshu News

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी : सक्ती जिले में अब तक 82.40 क्विंटल धान का हुआ उपार्जन


समर्थन मूल्य पर धान खरीदी : सक्ती जिले में अब तक 82.40 क्विंटल धान का हुआ उपार्ज
सक्ती,। प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप जिले में 15 नवंबर 2026 से खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य प्रारंभ हो चुका है। पंजीकृत किसानों से धान खरीदी के लिए जिले में कुल 129 उपार्जन केंद्र संचालित किए जा रहे हैं, जिनके माध्यम से अब तक कुल 82.40 क्विंटल धान का उपार्जन किया जा चुका है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार 17 नवंबर को जिले के 06 उपार्जन केंद्रों में धान विक्रय हेतु टोकन जारी किए गए थे। इनमें शाम 05 बजे की स्थिति में कुल 6.0 क्विंटल धान की खरीदी दर्ज की गई है, जिससे जिले में कुल उपार्जन का आंकड़ा 82.40 क्विंटल पर पहुंच गया है। इसी क्रम में आगामी दिवस बुधवार 18 नवंबर को जिले के 09 उपार्जन केंद्रों में कुल 326.00 क्विंटल धान खरीदी के लिए टोकन जारी किए गए हैं। जिला प्रशासन द्वारा धान खरीदी कार्य के सुचारू एवं पारदर्शी संचालन के लिए सभी केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। उल्लेखनीय है कि राज्य के पंजीकृत किसानों से नगद एवं लिंकिंग के माध्यम से धान की यह खरीदी 15 जनवरी 2027 तक निरंतर जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *