सक्ती के खाद्य निरीक्षक सुनेत जायसवाल का जशपुर तबादला, आदेश जारी
सक्ती के खाद्य निरीक्षक सुनेत जायसवाल का जशपुर तबादला, आदेश जारी

सक्ती/। राज्य शासन के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा प्रशासनिक दृष्टिकोण से खाद्य निरीक्षकों के तबादले किए गए हैं। इसी क्रम में जिला सक्ती में पदस्थ खाद्य निरीक्षक जैजैपुर श्री सुनेत जायसवाल का स्थानांतरण जिला जशपुर कर दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, शासन द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के तहत यह फेरबदल किया गया है। सक्ती जिले में अपनी सेवाओं के दौरान खाद्य निरीक्षक श्री सुनेत जायसवाल ने राशन दुकानों के सुचारू संचालन और विभागीय कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
आदेश जारी होने के बाद अब वे जल्द ही जिला जशपुर में अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे। इस संबंध में विभाग ने उन्हें वर्तमान पद से कार्यमुक्त होकर तत्काल नए जिले में ज्वाइन करने के निर्देश दिए हैं। जिला जशपुर में पदस्थापना के बाद खाद्य वितरण प्रणाली और विभागीय कामकाज को और गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
