कोटेतरा में मकान टैक्स भुगतान 13 व्यक्ति जागरूक नागरिकों ने समय पर टैक्स पटाकर पेश की मिसाल
कोटेतरा में मकान टैक्स भुगतान 13 व्यक्ति जागरूक नागरिकों ने समय पर टैक्स पटाकर पेश की मिसा
कोटेतरा। ग्राम पंचायत कोटेतरा को आत्मनिर्भर और आदर्श बनाने के लिए चलाए जा रहे मकान टैक्स (गृह कर) वसूली अभियान को ग्रामीणों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। गाँव के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए जागरूक ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर अपना टैक्स जमा करना शुरू कर दिया है।
पंचायत प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, ग्राम कोटेतरा के प्रतिष्ठित नागरिक बाबूलाल साहू पिता कृपाराम,टुकेश साहू पिता बाबूलाल,रेशम साहू पिता सेतराम, गौतम साहू पिता हेतराम,श्रीमती श्यामा साहू पति स्व धनीराम,प्रभात साहू पिता स्व धनीराम साहू,श्रीमती विनीता साहू पति स्व निर्मल ,अजमेर सिंह सिदार पिता शांतिराम,ओमप्रकाश खैरवार पिता जगराम,नहर सिंह पिता दुजराम गोड़, सहिस दास महंत पिता द्वारिका,भुवनेश्वर यादव पिता लखन,अश्वनी साहू पिता स्व मोतीलालने समय पर अपना पूरा टैक्स जमा कर अन्य ग्रामीणों के लिए एक प्रेरणादायी मिसाल पेश की है।इन जागरूक नागरिकों साथ ही गाँव के अन्य जिम्मेदार नागरिकों भी अच्छे नागरिक का परिचय देंगे
सरपंच ने जताया आभार,अन्य ग्रामीणों से की अपील
इस मौके पर ग्राम पंचायत कोटेतरा के सरपंच और सचिव ने टैक्स पटाने वाले सभी नागरिकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “इन जागरूक नागरिकों की तरह ही हर ग्रामवासी को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। आपके द्वारा दिया गया टैक्स सीधे गाँव की स्वच्छता, पीने के पानी, स्ट्रीट लाइट और पक्की सड़कों के सुधार में उपयोग किया जाता है।”
पंचायत ने सभी बचे हुए मकान मालिकों से अपील की है कि वे विलंभ शुल्क (पेनल्टी) से बचने के लिए 15 नवम्बर 26 से पहले सरपँच कार्यालय में सुबह 11:00 से दोपहर 4:00 बजे के बीच अपना टैक्स अनिवार्य रूप से जमा कर दें।
