WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1786492922', '216.73.216.170')

छोटे भाई ने पेट्रोल छिड़ककर बड़े भाई को जिंदा जलाया, इलाज के दौरान मौत - Somanshu News

छोटे भाई ने पेट्रोल छिड़ककर बड़े भाई को जिंदा जलाया, इलाज के दौरान मौत

छोटे भाई ने पेट्रोल छिड़ककर बड़े भाई को जिंदा जलाया, इलाज के दौरान मौत

दुर्ग : जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक छोटे भाई ने बड़े भाई पर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जला दिया। वहीं इलाज के दौरान बड़े भाई की मौत हो गई है। मामले में पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं इस वारदात से परिजनों में मातम पसर गया है।

दरअसल मामला दुर्ग जिले के उतई थाना अंतर्गत ग्राम मर्रा निवासी 27 वर्षीय योगेश यादव ने मंगलवार की रात अपने बड़े भाई 35 वर्षीय हेमंत यादव पर पेट्रोल डालकर आग लगा दिया। घटना के बाद परिवार वालों ने हेमंत को दुर्ग जिला अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन हालत गंभीर होने की वजह से उसे रायपुर रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान बुधवार को हेमंत ने दम तोड़ दिया।

इस पूरी घटना के पीछे पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा कि दोनों भाई के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। जिसके बाद योगेश ने मंगलवार को दिल दहला देने वाली इस वारदात को अंजाम दिया। मामले में पुलिस ने योगेश यादव पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से आरोपी फरार बताया जा रहा है। पुलिस आरोपी की पतासाजी में जुट गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *