WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1739767808', '18.97.9.169')

कल भाजपा का आभार प्रदर्शन, साय-रमन सिंह सहित अनेक दिग्गज मौजूद रहेंगे - Somanshu News

कल भाजपा का आभार प्रदर्शन, साय-रमन सिंह सहित अनेक दिग्गज मौजूद रहेंगे

कल भाजपा का आभार प्रदर्शन, साय-रमन सिंह सहित अनेक दिग्गज मौजूद रहेंगे

राजनांदगांव :भारतीय जनता पार्टी की राजनांदगांव लोकसभा में ऐतिहासिक जीत पर पूरे संसदीय क्षेत्र पर आभार प्रदर्शन का आयोजन हो रहा है। इस क्रम में राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी संतोष पाण्डेय को मिली काबिले तारीफ बढ़त से पार्टी कार्यकर्ताओं व नागरिकों में आपार उत्साह है, इसे ध्यान में रखकर जिला भारतीय जनता पार्टी ने राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं व नागरिकों के आभार व्यकत करने के कार्यक्रम को “मेगा शो” में तब्दील कर दिया है, जिसमें प्रदेश भाजपा के आधा दर्जन से ज्यादा दिग्गज नेता व मुख्यमंत्री सहित मंत्रीगण उपस्थित हो रहे है।

भाजपा मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश पटेल ने बताया कि कार्यक्रम शाम 06 बजे रेवाडीह स्थित राज इंपीरियल होटल में आयोजित किया गया है, जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, केन्द्रीय शहरी और आवास राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, भाजपा के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जाम्वाल, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरणदेव, प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री पवन साय, राजेश मूणत, भूपेन्द्र सवन्नी, नारायण चंदेल व क्षेत्रीय संतोष पाण्डेय सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।

आभार प्रदर्शन कार्यक्रम में पार्टी के मतदान केन्द्र स्तरीय कार्यकर्ताओं से लेकर जनप्रतिनिधि, शहर के पत्रकारों व अन्य लोगों को भी आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिये जिला भाजपा कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ मैदान में उतर चुके है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *