नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत एवं सांसद ज्योत्सना महंत ने दी दीपावली की शुभकामनाएं; प्रदेशवासियों के लिए सुख, समृद्धि और आरोग्यता की कामना की


  1. नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत एवं सांसद ज्योत्सना महंत ने दी दीपावली की शुभकामनाएं; प्रदेशवासियों के लिए सुख, समृद्धि और आरोग्यता की कामना की
सक्ती/। छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत एवं कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने छोटी दीपावली तथा महालक्ष्मी पूजन (दीपावली) के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और मंगलकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने भगवान श्री गणेश और माता महालक्ष्मी से प्रार्थना की है कि छत्तीसगढ़ के हर घर में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली का संचार हो।
दीपों की चमक से महके संसार: डॉ. चरण दास महंत
नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने अपने शुभकामना संदेश में दीप ज्योति के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा—
“आप सभी के जीवन में दीपों की चमक से पूरा संसार महक उठे और खुशियों से जीवन का हर द्वार भर जाए। आइए, हम सब मिलकर अज्ञान और निराशा के अंधेरों को मिटाकर उम्मीदों के दीप जलाएं।”

उन्होंने सनातन परंपरा के पावन श्लोक “शुभं करोति कल्याणम् आरोग्यम् धनसंपदा, शत्रुबुद्धिविनाशाय दीपज्योतिर्नमोऽस्तुते” के साथ सभी नागरिकों के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और शत्रु बुद्धि के विनाश की कामना करते हुए दीपावली की बधाई दी।
कष्टों का नाश और उन्नति का हो प्रकाश: सांसद ज्योत्सना महंत
कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने छत्तीसगढ़ की जनता को बधाई देते हुए मां लक्ष्मी से विशेष प्रार्थना की। उन्होंने कहा—
“मां लक्ष्मी जी की कृपा से सभी के जीवन से हर कष्ट, संकट और बुराई दूर हो। हर घर में माता का वास हो, संकटों का नाश हो और हर परिवार में सुख-शांति तथा उन्नति का प्रकाश फैले।”

सांसद महोदया ने उम्मीद जताई कि यह दीपावली महापर्व सभी प्रदेशवासियों के जीवन में एक नई ऊर्जा, सकारात्मकता और अपार समृद्धि लेकर आएगा। उन्होंने सभी से शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की है।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *