WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1793976408', '59.95.8.104')

कृषि स्थायी समिति की जिला स्तरीय बैठक संपन्न ई-टोकन प्रणाली के माध्यम से नवीन उर्वरक वितरण प्रणाली की दी गई जानकारी - Somanshu News

कृषि स्थायी समिति की जिला स्तरीय बैठक संपन्न ई-टोकन प्रणाली के माध्यम से नवीन उर्वरक वितरण प्रणाली की दी गई जानकारी


 

कृषि स्थायी समिति की जिला स्तरीय बैठक संपन्न ई-टोकन प्रणाली के माध्यम से नवीन उर्वरक वितरण प्रणाली की दी गई जानकार

सक्ती, / कृषि स्थायी समिति की जिला स्तरीय बैठक विगत दिवस को जिला पंचायत सक्ती के सभाकक्ष में सभापति श्रीमती विद्या सिदार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में कृषि, उद्यान, मत्स्य, पशुधन, जल संसाधन, कृषि उपज मंडी, बीज निगम, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक एवं मार्कफेड विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
बैठक में सहायक संचालक कृषि श्री सुमान सिंह पैकरा द्वारा खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत किसानों को खेती की लागत कम करने, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, संतुलित उर्वरक उपयोग, फसल विविधीकरण तथा दलहन, तिलहन एवं मक्का जैसी वैकल्पिक फसलों को बढ़ावा देने के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही ई-टोकन प्रणाली (FFS) के माध्यम से नवीन उर्वरक वितरण प्रणाली की जानकारी दी गई। इस प्रणाली के अंतर्गत किसान अपनी आवश्यकतानुसार उर्वरक की ऑनलाइन मांग दर्ज कर सकेंगे। मांग दर्ज होने के पश्चात जारी ई-टोकन अथवा QR कोड के माध्यम से निर्धारित उर्वरक विक्रय केंद्र पर आवश्यक सत्यापन उपरांत उर्वरक प्राप्त कर सकेंगे। किसानों को किसी भी प्रकार की जानकारी अथवा तकनीकी सहायता के लिए अपने क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी अथवा संबंधित उर्वरक विक्रय केंद्र से संपर्क करने की जानकारी दी गई।
इसी प्रकार उद्यान, मत्स्य, पशुधन, जल संसाधन, कृषि उपज मंडी, मार्कफेड विभाग एवं विद्युत विभाग द्वारा विभागीय जानकारी प्रस्तुत की गई तथा सिंचाई विभाग से विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर सभापति श्रीमती विद्या सिदार द्वारा निर्देशित किया गया कि ई-टोकन प्रणाली के संबंध में जिले के किसानों को व्यापक रूप से जागरूक किया जाए। ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारियों के माध्यम से ग्राम स्तर पर किसानों को इसकी प्रक्रिया, उपयोगिता एवं लाभ की जानकारी दी जाए। किसानों को उर्वरक की उपलब्धता में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए तथा ई-टोकन प्रणाली का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *