एफएफएस ऐप के ई-टोकन के माध्यम से जिले में खाद उठाव की प्रक्रिया प्रारंभ उर्वरक बिक्री के लिए नवीन फ्रेमवर्क से किसानों को मिलेगी सुविधा, खाद वितरण में आएगी पारदर्शिता


 

*एफएफएस ऐप के ई-टोकन के माध्यम से जिले में खाद उठाव की प्रक्रिया प्रारंभ उर्वरक बिक्री के लिए नवीन फ्रेमवर्क से किसानों को मिलेगी सुविधा, खाद वितरण में आएगी पारदर्शित

सक्ती, / जिले में किसानों को खाद का पारदर्शी एवं सुगम वितरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एफएफएस (Framework For Fertilizer Sale-FFS App) ऐप के ई-टोकन के माध्यम से खाद उठाव की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इस नई व्यवस्था के तहत अब किसानों को खाद लेने के लिए दुकानों पर लंबी कतारों में खड़े रहने की आवश्यकता नहीं होगी। किसान अपने मोबाइल पर गूगल प्ले स्टोर से एफएफएस ऐप डाउनलोड कर इसके माध्यम से ई-टोकन प्राप्त कर निर्धारित तिथि एवं समय पर संबंधित खाद विक्रेता के यहां से भारत यूरिया, डीएपी एवं अन्य उर्वरकों का उठाव कर सकेंगे।
इस नई व्यवस्था से खाद वितरण प्रणाली में पारदर्शिता आएगी, कालाबाजारी पर रोक लगेगी तथा वास्तविक किसानों को समय पर खाद उपलब्ध हो सकेगी। ई-टोकन व्यवस्था के तहत किसान का नाम, आधार लिंक्ड विवरण एवं खाद की मात्रा डिजिटल रूप से दर्ज होगी, जिससे खाद वितरण का पूरा रिकॉर्ड ऑनलाइन उपलब्ध रहेगा। जिले में श्री हनुमान ट्रेडिंग कंपनी, सपोस, विकासखंड डभरा, नमन ट्रेडर्स, बीरभाठा, विकासखंड मालखरौदा सहित अन्य अधिकृत खाद विक्रेताओं के माध्यम से इस व्यवस्था के तहत खाद वितरण प्रारंभ किया गया है। किसानों में इस पहल को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है।
कृषि विभाग ने जिले के समस्त किसानों से अपील की है कि वे एफएफएस ऐप पर पंजीयन कराकर ई-टोकन के माध्यम से ही खाद का उठाव करें। किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर कृषि विभाग के संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *