ग्राम पंचायत कोटेतरा में ग्रामीणों की मांग पर शुरू हुआ नाली निर्माण, राजनीतिक द्वेष के चलते कुछ लोग डाल रहे बाधा
ग्राम पंचायत कोटेतरा में ग्रामीणों की मांग पर शुरू हुआ नाली निर्माण, राजनीतिक द्वेष के चलते कुछ लोग डाल रहे बाधा

जैजैपुर/ग्राम पंचायत कोटेतरा में लंबे समय से ग्रामीणों द्वारा की जा रही नाली निर्माण की मांग को पूरा करते हुए सरपंच द्वारा विकास कार्य शुरू कराया गया है। नाली निर्माण होने से वार्ड के दर्जनों परिवारों को जलभराव और कीचड़ की समस्या से मुक्ति मिलेगी।
लेकिन, इस विकास कार्य से बौखलाए कुछ स्थानीय विरोधी तत्व अपनी राजनीतिक रंजिश और व्यक्तिगत स्वार्थ के चलते कार्य में जानबूझकर व्यवधान उत्पन्न कर रहे हैं। ग्रामीणों की पुरजोर मांग और ग्राम सभा के प्रस्ताव के बाद तकनीकी (TS) व प्रशासकीय स्वीकृति (AS) के आधार पर पूरी गुणवत्ता के साथ यह निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसके बावजूद विरोधियों द्वारा भ्रामक और झूठी शिकायतें कर विकास कार्य को रोकने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे आम ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।
सरपंच का आधिकारिक बयान
इस संबंध में सरपंच ने कहा कि, “कोटेतरा गांव का विकास मेरी पहली प्राथमिकता है। जनता ने मुझे विकास कार्यों के लिए चुना है, न कि राजनीति के लिए। कुछ लोग केवल व्यक्तिगत द्वेष के कारण सरकारी कार्य में बाधा पहुंचा रहे हैं और अधिकारियों को गुमराह कर रहे हैं। काम पूरी पारदर्शिता और सब-इंजीनियर की देखरेख में मानकों के अनुरूप हो रहा है। यदि कार्य में रुकावट डाली गई, तो इसकी लिखित शिकायत जनपद CEO, जिला कलेक्टर और पुलिस प्रशासन से की जाएगी।”
नाली निर्माण शुरू होने पर कोटेतरा के जागरूक नागरिकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए पंचायत के इस कार्य की सराहना की है और कहा है कि वे विकास कार्य में बाधा डालने वालों का पुरजोर विरोध करेंगे।
