*सक्ती जिले में 3.14 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा जिला पंचायत भवन, ग्रामीण विकास योजनाओं के संचालन को मिलेगी नई गति*


 

*सक्ती जिले में 3.14 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा जिला पंचायत भवन, ग्रामीण विकास योजनाओं के संचालन को मिलेगी नई गति

*जिला पंचायत भवन में होगा आधुनिक सुविधाओं से युक्त अधिकारी, जनप्रतिनिधि बैठक कक्ष, मीटिंग हॉल का निर्माण*

सक्ती, 16 अक्टूबर 2026// सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में संचालित विकास कार्यों और आमजन की सेवा की कहानियां सामने आ रही हैं। इसी क्रम में सक्ती जिले के ग्राम पंचायत खुटादहरा, विकासखंड सक्ती में जिला पंचायत भवन का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। नवीन मद के अंतर्गत वर्ष 2025-26 में स्वीकृत इस भवन का निर्माण ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग सक्ती द्वारा 314.25 लाख रुपये (3 करोड़ 14 लाख 25 हजार रुपये) की लागत से कराया जा रहा है। जिला पंचायत भवन जिले में ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का प्रमुख केंद्र बनेगा। इस भवन से ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, जैसे वीबी जी राम जी, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के संचालन एवं निगरानी में सुविधा मिलेगी। साथ ही, ग्रामीण क्षेत्रों में अधोसंरचना निर्माण से जुड़े कार्यों के क्रियान्वयन के लिए संबंधित एजेंसियों के नियंत्रण एवं समन्वय में भी सहायता मिलेगी। भवन में शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों और जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए आवश्यक सुविधाओं के साथ जिला पंचायत सदस्यों की बैठकों हेतु सर्वसुविधायुक्त कक्षों का निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा, विभिन्न योजनाओं से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय लेने और विकास कार्यों की समीक्षा के लिए एक बड़े मीटिंग हॉल का भी निर्माण किया जा रहा है। भवन तैयार होने के बाद शासकीय कार्यों के संचालन में तेजी आएगी तथा आम नागरिकों की समस्याओं के निराकरण और ग्रामीण विकास कार्यों के बेहतर समन्वय में सहायता मिलेगी।
निर्माण एजेंसी के अनुसार, वर्तमान में भवन के जमीन तल की छत ढलाई की तैयारी पूर्ण कर ली गई है। नवंबर 2026 तक जमीन तल का कार्य पूर्ण करने तथा फरवरी 2027 तक संपूर्ण भवन का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिला पंचायत भवन का निर्माण पूर्ण होने से जिले में ग्रामीण विकास योजनाओं के प्रभावी संचालन, प्रशासनिक समन्वय और जनसेवा से जुड़े कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *