नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरण दास महंत ने नवरात्र पर्व के छठवें दिन मां महामाया की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासीयों के लिए सुख समृद्धि का मांगा आशीर्वाद
नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरण दास महंत ने नवरात्र पर्व के छठवें दिन मां महामाया की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासीयों के लिए सुख समृद्धि का मांगा आशीर्वा
सक्ती /छत्तीसगढ़ नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरण दास महंत नवरात्र पर्व के छठवें दिन माँ महामाया एवं दुर्गा प्रतिमा की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के लिए सुख समृद्धि समृद्धि का मांगा आशीर्वाद डाक्टर चरण दास महंत ने कहा नवरात्र पर्व पर मां जगदंबा की पूजा अर्चना करने से सिद्धि एवं शक्ति प्राप्त होती है नवरात्र पर्व पर हर मनुष्य को मां आदिशक्ति की आराधना करनी चाहिए मां जगदंबा की कृपा से मनुष्य को अदृश्य अलौकिक शक्ति सिद्धि प्राप्त होती है जो हमारे जीवन को खुशहाल करती है मां जगदंबा आदिशक्ति की कृपा से मनुष्य हर क्षेत्र में विजय प्राप्त करता है महंत ने कहा नवरात्र के छठवें दिन मां कात्यायनी की पूजा करने से सभी प्रकार की बाधाएं दूर होती है मां कात्यायनी की कृपा से जीवन की नकारात्मक ऊर्जाएं, मानसिक तनाव, डर और सभी प्रकार की बाधाएं दूर होती है। धार्मिक कथाओं के अनुसार महर्षि कात्यायन की कठोर तपस्या से प्रसन्न होकर देवी ने उनके घर पुत्री के रूप में जन्म लिया और कात्यायनी कहलाईं। उन्होंने महिषासुर जैसे अत्याचारी का अंत किया। मां कात्यायनी का स्वरूप साहस, न्याय और निर्णायक शक्ति का प्रतीक है। जब अन्याय अपनी सीमा पार कर जाए, तब उसके खिलाफ खड़ा होना आवश्यक है। नवरात्र में उनकी पूजा विशेष रूप से शक्ति और विजय की कामना के लिए की जाती है। कात्यायनी का स्वरूप आधुनिक जीवन के लिए भी महत्वपूर्ण संदेश देता है।
