WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1748738663', '2a03:2880:f800:6::')

राष्ट्रवाद की विचारधारा के साथ ग्रहण करें भाजपा की सदस्यता : देवेंद्र ठाकुर - Somanshu News

राष्ट्रवाद की विचारधारा के साथ ग्रहण करें भाजपा की सदस्यता : देवेंद्र ठाकुर

राष्ट्रवाद की विचारधारा के साथ ग्रहण करें भाजपा की सदस्यता : देवेंद्र ठाकुर

गरियाबंद : भाजपा नेता देवेंद्र ठाकुर ने गरियाबंद जिले के आम जनता से अपील करते हुए आह्वान किया है कि राष्ट्रवादी की विचारधारा के साथ देश की प्रगति में सहभागी बने के लिए भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करें। श्री ठाकुर ने मीडिया से चर्चा करते हुए नए सदस्यता अभियान के विषय में बताया कि भाजपा के सदस्यता अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा द्वारा होगी। इस बार देशभर में 10 करोड़ सदस्यता का लक्ष्य है। इसमें सभी भाजपा के सदस्यों को नए सिरे से सदस्यता लेनी पड़ेगी।

मंगलवार तीन सितंबर को, रायपुर के साइंस कॉलेज स्थित दीनदयाल ऑडिटोरियम में भाजपा का सदस्यता अभियान औपचारिक रूप से प्रारंभ होगा। पार्टी शीर्ष नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ में करीब 48 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए कुल 51 दिन तय किया है। ऐसे में प्रतिदिन 94 हजार सदस्य बनाने पर ही लक्ष्य पूरा हो सकेगा। सदस्यता अभियान तीन चरणों में होना है, पहला तीन से 25 सितंबर, दूसरा चरण एक से 16 अक्टूबर तक और अंतिम चरण 16 से 31 अक्टूबर तक चलेगा।

प्रदेश में 23,681 बूथ हैं। प्रत्येक बूथ में 200 सदस्य बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है। इसके पहले 2019 में 31.40 लाख सदस्य बनाए थे। प्रदेश के मुख्या मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष के हाथों सदस्यता लेंगे इस भव्य कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग मोर्चा को विशेष जिम्मेदारी दी गई है।

भाजपा सदस्यता अभियान का शुभारंभ में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लक्ष्मण प्रसाद और प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय की उपस्थिति में होगा।

इस दौरान भाजपा सरकार के सभी मंत्री, विधायक, सांसद उपस्थित रहेंगे। भाजपा सदस्यता अभियान के शुभारंभ के बाद भाजपा के पिछड़ा वर्ग से निर्वाचित सभी जनप्रतिनिधियों, सांसदों व विधायकों का सम्मान भी किया जाएगा।

आगे भाजपा नेता देवेंद्र ठाकुर ने बताया की भाजपा से जुड़ने के लिए इस नम्बर 8800002024 मिसकॉल करके एवम इसके अलावा क्षेत्रीय मंडल अध्यक्ष एवं क्यूआर स्कैन कोड से भी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया जा सकता है


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *