WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1750625475', '18.97.9.172')

जायसवाल कंस्ट्रक्शन के संचालकों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज...

जायसवाल कंस्ट्रक्शन के संचालकों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज…

जायसवाल कंस्ट्रक्शन के संचालकों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज…

बिलासपुर:  चांटीडीह के रामायण चौक स्थित जायसवाल कंस्ट्रक्शन के संचालकों के खिलाफ सरकंडा थाने में एक और शिकायत हुई है। बीते दिनों कई लोगों ने धोखाधड़ी की शिकायत की थी। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। वहीं, शनिवार को आरोपित के खिलाफ एक और शिकायत मिली है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। सरकंडा क्षेत्र के चांटीडीह में रहने वाले दिनेश सोनी ने धोखाधड़ी की शिकायत की है।

पीड़ित ने बताया कि जायसवाल कंस्ट्रक्शन के संचालक संतोष जायसवाल ने उन्हें मकान बनाने के लिए एक जमीन दिखाई थी। जमीन पसंद आने पर दिनेश ने छह लाख रुपए में जमीन का सौदा कर लिया। इसके लिए उन्होंने एग्रीमेंट कर 65 हजार स्र्पये एडवांस भी दे दिए। इसके बाद संतोष जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए टालमटोल कर रहा था। बीते दिनों उसने 23 जुलाई को जमीन की रजिस्ट्री कराने की बात कही। इस पर दिनेश और उसकी पत्नी चमेली सोनी शनिवार की सुबह उनके आफिस पहुंचे। यहां आफिस बंद देखकर उन्होंने आसपास के लोगों से पूछताछ की। इसमें पता चला कि संतोष और उसका भाई संदीप धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके बाद दंपती सरकंडा थाने पहुंचे। यहां पर उन्होंने मामले की शिकायत की है। पुलिस जांच कर रही है।

जायसवाल कंस्ट्रक्शन के संचालक संतोष जायसवाल और संदीप जायसवाल ने कई लोगों को जमीन दिखाकर स्र्पये लिए हैं। बाद में लोगों को पता चला कि जमीन उनके नाम पर नहीं है। इसके बाद लोग अपने स्र्पये वापस पाने के लिए भटक रहे थे। कई लोगों को संतोष ने चेक देकर चलता कर दिया। बाद में उनके दिए चेक भी बाउंस हो गए। इसके बाद मामला थाने तक पहुंचा। जांच के बाद पुलिस ने अब तक संतोष और उसके भाई के खिलाफ दो मामले दर्ज किए हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *