WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1794350085', '198.244.183.30')

गले पर कत्ता अड़ाकर लूट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, मुख्य साथी फरार चांपा के भोजपुर चौक के पास दिनदहाड़े दिया था वारदात को अंजाम, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया आरोप - Somanshu News

गले पर कत्ता अड़ाकर लूट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, मुख्य साथी फरार चांपा के भोजपुर चौक के पास दिनदहाड़े दिया था वारदात को अंजाम, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया आरोप


गले पर कत्ता अड़ाकर लूट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, मुख्य साथी फरार चांपा के भोजपुर चौक के पास दिनदहाड़े दिया था वारदात को अंजाम, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया आरो
जांजगीर-चांपा।
थाना चांपा पुलिस ने दिनदहाड़े धारदार हथियार (कत्ता) की नोक पर लूट और तोड़फोड़ करने वाले एक आरोपी को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है, जबकि मामले का मुख्य आरोपी अब भी फरार है।
क्या है पूरा मामला?
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बिलासपुर जिले के ग्राम दगौरी (थाना चकरभाठा) निवासी राजेश मांझी दीपावली पर्व मनाने अपने मामा के घर बेलदार पारा चांपा आया था। बीते 09 नवंबर की सुबह करीब 10 बजे वह अपने बड़े पिता के लड़के लकेश्वर मांझी के साथ साइकिल से कपड़े खरीदने चांपा शहर गया था। खरीदारी कर लौटते समय सुबह करीब 11 बजे भोजपुर चौक के पास बाइक सवार बेलदार पारा निवासी विनय उर्फ नेपाली और उसके साथी गौरव साहू ने उनका रास्ता रोक लिया।
जान से मारने की धमकी देकर लूटे रुपये
आरोपियों ने पुरानी रंजिश की बात को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। इस दौरान विनय ने प्रार्थी राजेश के गले पर लोहे का कत्ता अड़ा दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए रुपये की मांग की। डर के कारण राजेश ने जेब में रखे 400 रुपये निकालकर दे दिए। इसके बाद आरोपियों ने कत्ते से वार कर साइकिल का अगला टायर फाड़ दिया और साइकिल में तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। डायल 112 वाहन को आते देख दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।
एक गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी
प्रार्थी की रिपोर्ट पर चांपा पुलिस ने अपराध क्रमांक 608/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 126(2), 351(2), 296, 309(4), 324(2), 3(5) एवं आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी गौरव साहू (18 वर्ष) निवासी बेलदार पारा चांपा को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने जुर्म स्वीकार कर लिया और लूट के हिस्से की रकम खर्च करना बताया। पुलिस ने मंगलवार को उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। वहीं, फरार आरोपी विनय उर्फ नेपाली की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
कार्रवाई में इनका रहा योगदान
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक कमलेश कुमार शेण्डे, सउनि बी.पी. खाण्डेकर, प्रधान आरक्षक सुनील सिंह, आरक्षक मुद्रिका दुबे एवं थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *