विष्णु के पाती’ पाकर खिली आराधना के चेहरे पर मुस्कान, बोलीं– योजनाओं ने बदली तकदीर बिहान योजना से जुड़कर बनीं आत्मनिर्भर, राशन दुकान के संचालन से मिल रही अच्छी आमदनी
विष्णु के पाती’ पाकर खिली आराधना के चेहरे पर मुस्कान, बोलीं– योजनाओं ने बदली तकदीर
-
- बिहान योजना से जुड़कर बनीं आत्मनिर्भर, राशन दुकान के संचालन से मिल रही अच्छी आमदन
- महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त से परिवार ने धूमधाम से मनाया दीपावली का त्योहार
सक्ती,
। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की ओर से भेजे गए विशेष शुभकामना संदेश ‘विष्णु के पाती’ को पाकर सक्ती जिले के ग्राम डडई की निवासी श्रीमती आराधना चौहान बेहद उत्साहित और खुश हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने ग्रामीण महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य किया है।
। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की ओर से भेजे गए विशेष शुभकामना संदेश ‘विष्णु के पाती’ को पाकर सक्ती जिले के ग्राम डडई की निवासी श्रीमती आराधना चौहान बेहद उत्साहित और खुश हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने ग्रामीण महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य किया है।महतारी वंदन से मिली खुशियों की सौगात
श्रीमती आराधना चौहान ने बताया कि उन्हें महतारी वंदन योजना के तहत 33वीं किस्त की राशि प्राप्त हुई है। इस नियमित आर्थिक सहायता से न केवल परिवार की दैनिक जरूरतें पूरी हो रही हैं, बल्कि इस बार उनके परिवार ने दीपावली का त्योहार भी बड़े उत्साह और खुशी के साथ मनाया। उन्होंने कहा कि सरकार की संवेदनशील नीतियों और महिला स्व-सहायता समूह के सहयोग ने उन्हें आत्मनिर्भर बनने का हौसला दिया है।

मजदूरी से राशन दुकान संचालक तक का सफर
आराधना के जीवन में यह बड़ा बदलाव छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से जुड़ने के बाद आया। उन्होंने बताया कि बिहान योजना से जुड़ने से पहले वे परिवार के साथ खेती-किसानी और मनरेगा में मजदूरी कर किसी तरह गुजारा करती थीं। सीमित आय के कारण परिवार चलाना एक बड़ी चुनौती थी।

योजना से जुड़ने के बाद उन्होंने महिला स्व-सहायता समूह के माध्यम से आजीविका संवर्धन का रास्ता चुना और उचित मूल्य की राशन दुकान का संचालन शुरू किया। आज इस दुकान से उन्हें अच्छी आमदनी हो रही है, जिससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति काफी मजबूत हुई है। आराधना चौहान की यह सफलता क्षेत्र की अन्य ग्रामीण महिलाओं के लिए भी एक प्रेरणादायक मिसाल बन गई है।