होटल हयात के सेक्स रैकेट में एक महिला दलाल को गिरफ्तार किया गया

होटल हयात के सेक्स रैकेट में एक महिला दलाल को गिरफ्तार किया गया

होटल हयात के सेक्स रैकेट में एक महिला दलाल को गिरफ्तार किया गया है। नेपाल की महिला मध्यप्रदेश के दलाल विप्लव को लड़कियों की फोटो भेजती थी। लड़कियों से उसका संपर्क भी यही महिला कराती थी। होटल में छापा पड़ने के समय वह वहां मौजूद नहीं थी। सोमवार की शाम को दिल्ली की फ्लाइट से भागने की फिराक में थी।

दिल्ली से वह नेपाल भाग जाती। पुलिस ने उसे एयरपोर्ट से पकड़ा है। इस मामले में 11 महिलाओं, दलाल विप्लव चौरडिया और पंकज गोयल को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। मंगलवार को गिरफ्तार महिला मूल रूप से नेपाल की रहने वाली है। वह लड़कियों को फ्लाइट से रायपुर लेकर आती थी।

वह लड़कियों के साथ रुकने के बजाय दूसरे होटल में रुकती थी। महिला दलाल से पूछताछ की जा रही है। अभी बसंत कुंज दिल्ली में रह रही थी। विप्लव के अलावा उसके संबंध देश के कई और राज्यों के पुरुष दलालों से हैं। रायपुर के अलावा वह दूसरे शहरों में भी लड़कियों की सप्लाई करती थी। बड़े शहरों की लड़कियां उससे संपर्क में रहती थीं। ज्यादा कमाई का लालच देकर वह लड़कियों को इस धंधे में लाती थी। महिला दलाल से 2 आई फोन और नगदी रकम भी जब्त की गई है। इधर दूसरी ओर सभी लड़कियों और दोनों दलालों की जमानत हो गई है।

साइबर टीम खंगाल रही मोबाइल नंबर
देह व्यापार में शामिल दलालों के मोबाइल नंबर भी खंगाले जा रहे हैं। साइबर की टीम को पता चला है कि दलालों के कनेक्शन कुछ रसूखदारों के साथ ही राजनीति में दखल रखने वाले लोगों के साथ भी थे। उनके संबंधों की भी जांच की जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *