WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1794064137', '5.39.109.163')

सरपंच श्रीमती सुनीता रमेश साहु के अथक प्रयासों से ग्राम पंचायत कोटेतरा में 35.95 लाख की दो सड़कों व 4 नग पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी मदन के घर से आगे और छापर से मुख्य सड़क तक बनेगी मिट्टी-मुरुम सड़क, सरपंच व ग्रामीणों ने कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन, जिला सीईओ एवं एपीओ विजेंद्र सिंह ठाकुर का जताया आभार - Somanshu News

सरपंच श्रीमती सुनीता रमेश साहु के अथक प्रयासों से ग्राम पंचायत कोटेतरा में 35.95 लाख की दो सड़कों व 4 नग पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी मदन के घर से आगे और छापर से मुख्य सड़क तक बनेगी मिट्टी-मुरुम सड़क, सरपंच व ग्रामीणों ने कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन, जिला सीईओ एवं एपीओ विजेंद्र सिंह ठाकुर का जताया आभार


 

सरपंच श्रीमती सुनीता रमेश साहु के अथक प्रयासों से ग्राम पंचायत कोटेतरा में 35.95 लाख की दो सड़कों व 4 नग पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी

मदन के घर से आगे और छापर से मुख्य सड़क तक बनेगी मिट्टी-मुरुम सड़क, सरपंच व ग्रामीणों ने कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन, जिला सीईओ एवं एपीओ विजेंद्र सिंह ठाकुर का जताया आभा

सक्ती// ग्राम पंचायत कोटेतरा की सरपंच श्रीमती सुनीता रमेश साहु के अथक प्रयासों और सजग नेतृत्व से पंचायत में विकास के एक नए अध्याय की शुरुआत हुई है। ग्रामीणों की वर्षों पुरानी आवागमन की समस्या को दूर करते हुए सरपंच के विशेष प्रयास से दो महत्वपूर्ण मिट्टी-मुरुम सड़क और उनके साथ 4 नग पुल-पुलिया निर्माण कार्य को प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। इन जनहितैषी कार्यों के लिए शासन द्वारा कुल 35.95 लाख रुपये की भारी-भरकम राशि स्वीकृत की गई है। इस बड़ी सौगात पर सरपंच एवं समस्त ग्रामीणों ने जिला प्रशासन सक्ती के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया है।
स्वीकृत कार्यों के तकनीकी विवरण के अनुसार:
1. प्रथम कार्य: ग्राम पंचायत कोटेतरा के अंतर्गत मदन के घर से आगे मिट्टी-मुरुम सड़क निर्माण कार्य के लिए 17 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं।
2. द्वितीय कार्य: छापर से मुख्य सड़क की ओर मार्ग निर्माण के लिए 18.95 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
3. विशेष प्रावधान: इन दोनों मार्गों पर जलभराव और पानी निकासी की समस्या को स्थाई रूप से खत्म करने के लिए 4 नग पुल-पुलिया का निर्माण भी इसी बजट के साथ स्वीकृत किया गया है।
गौरतलब है कि ये दोनों मार्ग लंबे समय से अत्यंत जर्जर स्थिति में थे और पुलिया न होने के कारण बरसात के दिनों में रास्तों पर भारी कीचड़ व जलजमाव हो जाता था। इससे ग्रामीणों, स्कूली बच्चों और किसानों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।

सरपंच एवं ग्रामीणों ने माना आभार

सड़कों व पुलिया की प्रशासकीय स्वीकृति मिलने पर ग्राम पंचायत कोटेतरा की सरपंच श्रीमती सुनीता रमेश साहु सहित ग्राम के प्रमुख नागरिकों एवं समस्त ग्रामीणों ने सक्ती जिला कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन (I.A.S.), जिला पंचायत सक्ती के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री वासु जैन (I.A.S.) एवं जिला पंचायत सक्ती के एपीओ (APO) श्री विजेंद्र सिंह ठाकुर का हृदय से आभार जताया है। ग्रामीणों का कहना है कि सरपंच की सक्रियता और अधिकारियों की संवेदनशीलता के कारण ही क्षेत्र की यह बड़ी समस्या दूर हो सकी है।
गुणवत्ता के साथ जल्द पूरा होगा कार्य
इस संबंध में सरपंच श्रीमती सुनीता रमेश साहु ने बताया कि, “कलेक्टर महोदया और जिला पंचायत के अधिकारियों के सहयोग से हमारी पंचायत को यह बड़ी सौगात मिली है। 4 नग पुलिया बनने से अब बारिश के दिनों में भी पानी का भराव नहीं होगा और लोगों को बारहमासी पक्का रास्ता मिलेगा। दोनों निर्माण कार्यों को पूरी पारदर्शिता और उच्च गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूरा कराया जाएगा।”


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *