WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1781698351', '37.59.204.144')

Vastu Tips: अपने घर पर न लगाएं ये पौधे - Somanshu News

Vastu Tips: अपने घर पर न लगाएं ये पौधे

Vastu Tips: अपने घर पर न लगाएं ये पौधे

पेड़-पौधे लगाना केवल घर की सजा-सज्जा को ही बढ़ावा नहीं देता, बल्कि यह घर में पॉजिटिविटी भी बढ़ाता है। लेकिन आपको इसके फायदे तभी मिल सकते हैं, जब आप वास्तु नियमों का ध्यान रखें। जहां वास्तु के अनुसार, कुछ पौधे शुभ माने जाते हैं, तो वहीं कुछ पौधे अशुभ भी होते हैं।

जरूर लगाएं ये पौधा
तुलसी का पौधा लगभग हर हिंदू परिवार में पाया जाता है। केवल धार्मिक ही नहीं बल्कि वास्तु की दृष्टि से भी इस पौधे का काफी महत्व है। वास्तु शास्त्र के नियमों के अनुसार तुलसी का पौधा हमेशा घर की पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। इसे भूलकर भी घर की दक्षिण दिशा में न लगाएं, वरना इससे आपको नकारात्मक परिणाम भी मिल सकते हैं।

ये पौधा भी है शुभ

वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट का पौधा भी काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। यह पौधा धन, समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में आप इसे वास्तु के अनुसार आग्नेय कोण यानी घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में लगा सकते हैं। ऐसा करने से जातक को आर्थिक लाभ मिल सकता है।

समस्याओं से मिलेगी मुक्ति

वास्तु की दृष्टि से स्नेक प्लांट का पौधा भी काफी शुभ माना जाता है। यह पौधा घर की हवा को शुद्ध कनरे का भी काम करता है और नकारात्मकता को दूर रखता है। इस पौधे को रखने के लिए घर का दक्षिण, पूर्व और दक्षिण-पूर्व दिशा को सही माना गया है। ऐसा करने से जीवन में आने वाली समस्याओं दूर हो सकती हैं।

भूल से भी न लगाएं ये पौधे

वास्तु शास्त्र में कांटेदार पौधों को घर के अंदर लगाना बिल्कुल भी शुभ नहीं माना जाता। इस तरह के पौधे को लगाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है। इसी के साथ वास्तु शास्त्र में ऐसे पौधे भी घर में लगाना शुभ नहीं माना गया, जिनमें से दूध जैसा पदार्थ निकलता हो। इससे भी परिवार में कई तरह की समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *