WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1781386467', '216.73.216.117')

गोवा के लइराई देवी मंदिर में मची भगदड़, कम से कम आधा दर्जन की मौत; कई घायल - Somanshu News

गोवा के लइराई देवी मंदिर में मची भगदड़, कम से कम आधा दर्जन की मौत; कई घायल

गोवा के लइराई देवी मंदिर में मची भगदड़, कम से कम आधा दर्जन की मौत; कई घायल

गोवा के शिरगांव मंदिर में शुक्रवार को वार्षिक जत्रा (धार्मिक जुलूस) के दौरान भगदड़ मचने से कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई और 50 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह हादसा तब हुआ जब भारी भीड़ के बीच अचानक अफरातफरी फैल गई, जिससे लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

चश्मदीदों ने बताया कि भगदड़ के दौरान हालात बेहद डरावने हो गए थे और लोग एक-दूसरे पर गिरते-पड़ते बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंचीं और तुरंत राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

घटना के पीछे की वजह की पुष्टि नहीं

अधिकारियों ने अभी तक भगदड़ के पीछे की वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, भीड़ ज्यादा होने और उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण यह हादसा हुआ। घटना से जुड़ी अधिक जानकारी का इंतजार है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *