WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1780696897', '198.244.226.128')

तुषार में दो युवाओं का हुआ अग्निवीर में चयन - Somanshu News

तुषार में दो युवाओं का हुआ अग्निवीर में चयन

तुषार में दो युवाओं का हुआ अग्निवीर में चयन

जैजैपुर  : जैजैपुर विधानसभा के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत तुषार में दो युवाओं का हुआ अग्निवीर में चयन दोनों युवाओं ने इस दिन के लिए जी तोड़ मेहनत किया था एक ऐसे परिवार के युवा जिनके माता पिता मेहनत मजदूरी कर के अपने होनहार बेटों के सपने को पंख लगाने के लिए मजदूरी करते है दोनों युवाओं के माता पिता अपने बेटों को किसी भी प्रकार के काम करने के लिए मना करते थे ताकि ओ अपना सपना पूरा कर सके ईट भट्ठा मजदूरी करने बाहर करने गए है माता पिता जैसे मिली जानकारी झुग्गी ने रहने वाले अपने साथियों को बांटी मिठाई अग्निवीर में चयन हुवे राज भारद्वाज पिता सुनील भारद्वाज
अपने परिवार में चार सदस्य है एक भाई एक बहन को छोड़ कर माता पिता मेहनत मजदूरी करने ईट भट्ठा गए है दोनों भाई बहन घर में रह कर अपनी तैयारी कर रहे थे.

जैसे ही माता पिता को पता चला कि उनके एकलौते बेटे का चयन भारत माता की सेवा करने के लिए हुआ इस खुशी में अपने साथ में काम करने वाले साथियों को मिठाई बांट कर खुशी मनाई मनीष भारद्वाज पिता दिलीप भारद्वाज अग्निवीर में चयन मनीष भारद्वाज के पिता अपने दिनचर्या के मिस्त्री के काम करते है और माता गृहणी है बेटे का सपना था एक दिन ओ भी भारत माता की सेवा कर सके एक ऐसा परिवार जहां दो भाई दो बहन चारों लगे है तैयारी में मनीष भारद्वाज के अग्निवीर में चयन होने पर पूरे परिवार में खुशी का माहोल छा गया दोनों युवाओं ने गांव के ही युवा कैरियर एकेडमी में निःशुल्क शिक्षा प्राप्त किया है
एकेडमी के एक ऐसे शिक्षक उत्तम चंद्रा जी जो अपने तनख्वा से बच्चों को फ्री में पुस्तक देते है तो वही सरस्वती शिशु मंदिर के संचालक लीलाधर सिंह चंद्रा जी के द्वारा अपने स्कूल में इन युवाओं के पढ़ने के लिए कमरा और बैठने के लिए टेबल का व्यवस्था किया गया है सहयोगी के रूप में डॉ गौतम चंद्र ,शिक्षिका उमा चंद्रा , बटालियन पुलिस के जवान जगेश्वर चंद्रा जी इन सभी लोगों के मेहनत का रंग अब दिखने लगा है.

तुषार में एक साथ दो युवाओं का चयन होने पर साथियों ने जमकर खुशी मनाई इस खुशी में गांव के पूर्व सरपंच ओम प्रकाश चंद्रा
पूर्व उप सरपंच अशोक भारद्वाज पूर्व पंच जय नारायण बंजारे ,राज कुमार , सहगल भारद्वाज ,सचिन बंजारे, परस भारद्वाज,
सुमित जांगड़े , अभिषेक लहरें,मनीष खूंटे ,ने जमकर खुशी मनाते हुवे केक काटकर, गांव में फटाखे फोड़े और मिठाई बांटी इस दोस्ती को देखकर लोगों ने जमकर तारीफ की दोनों जवानों ने अपने माता, पिता गुरुजनों के साथ साथ पूरे ग्रामीणों का धन्यवाद करते हुवे सती दाई से अपने कुशल जीवन के लिए आशीर्वाद मांगी.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *