WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1780794983', '216.73.217.55')

Chandra Gochar के दिन बन रहा है गजकेसरी राजयोग, इन 2 राशियों को हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता - Somanshu News

Chandra Gochar के दिन बन रहा है गजकेसरी राजयोग, इन 2 राशियों को हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता

Chandra Gochar के दिन बन रहा है गजकेसरी राजयोग, इन 2 राशियों को हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता

नई दिल्ली :  सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र का विशेष महत्व है। इस शास्त्र ग्रह गोचर के बारे में विस्तार से उल्लेख किया गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंद्र देव को मन का कारक माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि साधक को चंद्र देव की कृपा प्राप्त होने से जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं। साथ ही करियर में आ रही बाधा से छुटकारा मिलता है। कुंडली में चंद्र मजबूत करने के लिए ज्योतिष महादेव की पूजा-अर्चना करने की सलाह देते हैं।वर्तमान में चंद्र देव धनु राशि में विराजमान हैं। चंद्र देव 24 मार्च को इस राशि से मकर राशि में गोचर करेंगे। राशि परिवर्तन के साथ गजकेसरी राजयोग बन रहा है। गजकेसरी राजयोग  के बनने से मकर और कन्या राशि के जातकों को किस्मत चमक सकती है। इन राशियों को शुभ परिणाम प्राप्त होंगे और अच्छे दिन शुरू होंगे। ऐसे में आइए विस्तार से जानते हैं कि इन 2 राशियों  को कौन-से लाभ प्राप्त होंगे?

चंद्र देव इस समय करेंगे राशि परिवर्तन

पंचांग के अनुसार, चंद्र देव 24 मार्च को सुबह 10 बजकर 24 मिनट पर मकर राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में चंद्र देव 26 मार्च को दोपहर 03 बजकर 14 मिनट तक विराजमान रहेंगे।

मकर 
चंद्र देव के राशि परिवर्तन करने से मकर राशि के जातकों को शुभ परिणाम मिलेंगे। इस राशि के जातकों को सभी क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। लंबे समय से चली आ रही समस्या से छुटकारा मिलेगा। साथ ही रुके हुए काम जल्द पूरे होंगे। पार्टनर के संग रिश्ते मधुर होंगे। व्यापार में लाभ मिलेगा। नए काम का ऑफर मिलेगा। अपने लक्ष्य को सरलता से प्राप्त करेंगे।
कन्या
 इसके अलावा गजकेसरी राजयोग कन्या राशि के जातकों के लिए फलदायी साबित होगा। विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। साथ ही मनचाहा जीवनसाथी मिलेगा। तनाव की समस्या से छुटकारा मिलेगा। भूमि और वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा।
ऐसे करें कुंडली में चंद्र मजबूत
अगर आप कुंडली में चंद्र कमजोर की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो ऐसे में महादेव की पूजा करें। साथ ही चावल और दूध समेत सफेद चीजों का दान करें। मान्यता है कि इस उपाय को करने से कुंडली में चंद्र मजबूत होता है और जातक को जीवन में सभी तरह के सुखों की प्राप्ति होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *