WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1776673833', '85.208.96.205')

युवक को 17 बार चाकू से गोदा, रायपुर में इलाज जारी - Somanshu News

युवक को 17 बार चाकू से गोदा, रायपुर में इलाज जारी

युवक को 17 बार चाकू से गोदा, रायपुर में इलाज जारी

धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर चाचा-भतीजे समेत कई लोगों ने जानलेवा हमला किया। आरोपियों ने युवक को 17 बार चाकू से गोदा। युवक की हालत गंभीर है। यह घटना थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र के नयापारा वार्ड के पास की है। घटना युवक के घर से महज 20 मीटर की दूरी पर हुई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी गिन्नी सरदार को गिरफ्तार कर लिया है। इस वारदात में चाचा-भतीजा और दो भाइयों समेत कई लोग शामिल हैं। पुलिस और साइबर टीम अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

दरअसल, धमतरी जिले के थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र के नयापारा वार्ड के पास चाकूबाजी की घटना हुई है। नयापारा वार्ड से करीब 200 मीटर दूर सुबह 9:30 बजे शिव चौक बनियापारा से मोटरसाइकिल पर ललित मिश्रा और राजकुमार यादव बाइक से जा रहे थे। तभी गिन्नी सरदार, जग्गू के चाचा और जग्गू, निर्भय उर्फ आलू का छोटा भाई शुभम सहित अन्य साथियों ने दोनों बाइक सवार को रास्ते में घेर लिया। इसी दौरान बदमाशों ने राजकुमार के साथ मारपीट करने लगे। इसके बाद उसपर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद बदमाश वहां से फरार हो गए। इधर, घायल राजकुमार को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। लेकिन हालत गंभीर होने की वजह से उसे रायपुर रेफर कर दिया गया।

डॉक्टरों ने बताया कि घायल राजकुमार को करीब 17 बार चाकू से गोदा गया है, जिससे उसके पेट, सीना और हाथ में चोट आई है। वहीं सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। इस मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। थाना सिटी कोतवाली प्रभारी राजेश मरई ने बताया कि पुराने विवाद को लेकर कुछ बदमाशों ने राजकुमार यादव के साथ मारपीट की और धारदार हथियार से राजकुमार को घायल कर दिया है। घायल राजकुमार को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भेजा गया था। वहां से उसे रायपुर रेफर कर दिया गया है। पीड़ित के मुताबिक हमला करने वालों में चार आरोपियों का नाम सामने आया है। इसमें मुख्य आरोपी गिन्नी सरदार को पकड़ लिया गया है। अन्य की तलाश में साइबर टीम और पुलिस जुटी हुई है। आरोपी गिन्नी सरदार इससे पहले आर्म्स एक्ट में जेल जा चुका है। जो 15-20 दिन पहले जेल से बाहर आया है। पुलिस एफआईआर कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *