WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1777112781', '216.73.217.42')

IND vs NZ: भारत ने न्यूजीलैंड को चटाई धूल, वरुण चक्रवर्ती बने सबसे बड़े हीरो - Somanshu News

IND vs NZ: भारत ने न्यूजीलैंड को चटाई धूल, वरुण चक्रवर्ती बने सबसे बड़े हीरो

IND vs NZ: भारत ने न्यूजीलैंड को चटाई धूल, वरुण चक्रवर्ती बने सबसे बड़े हीरो

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 249 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 45.3 ओवर में 205 रनों पर ऑलआउट हो गई। भारत ने इस मैच को 44 रनों से अपने नाम किया। सेमीफाइनल में अब भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा।

मैच की बात करें तो टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत की शुरुआत बेहद खराब रही। 30 के स्कोर तक रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली पवेलियन लौट चुके थे। यह विराट के वनडे करियर का 300वां मैच था जिसमें वो सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद बल्लेबाजी करने आए श्रेयस अय्यर और और अक्षर पटेल ने पारी को संभाला। दोनों के बीच 98 रनों की पार्टनरशिप हुई। अय्यर 98 गेंदों में 79 रन बनाकर आउट हुए तो अक्षर ने 61 गेंदों में 42 रन बनाए। नंबर छह पर बैटिंग करने उतरे केएल राहुल कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 29 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हो गए। अंत के ओवर में हार्दिक पांड्या ने तेजी से रन बनाए। हार्दिक 45 रन बनाकर आउट हुए। गेंदबाजी की बात करें तो न्यूजीलैंड की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज मैट हेनरी रहे, उन्होंने 8 ओवर में 42 रन देकर पांच विकेट लिए। भारत के लिए श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा रन बनाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 17 के स्कोर पर कीवी टीम को पहला झटका लगा, जब रचिन रवींद्र आउट हुए। उसके बाद विल यंग भी 22 रन बनाकर चलते बने। फिर डेरिल मिचेल और केन विलियमसन ने पारी को संभालने की कोशिश की, दोनों के बीच 44 रनों की साझेदारी हुई। मिचेल 17 रन बनाकर आउट हुए। केन विलियमसन जहां एक छोर संभाल कर बल्लेबाजी कर रहे थे, वहीं दूसरे तरफ से उन्हें किसी का साथ नहीं मिला। अंत में विलियमसन भी 81 रन बनाकर आउट हो गए। पूरी कीवी टीम 205 रनों पर सिमट गई। गेंदबाजी की बात करें तो भारत की तरफ से वरुण चक्रवर्ती ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए। वहीं कुलदीप यादव को 2 विकेट मिला।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *