WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1778492505', '54.39.210.58')

दिल्ली धमाके पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों की खैर नहीं, असम में अब तक 17 लोग गिरफ्तार - Somanshu News

दिल्ली धमाके पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों की खैर नहीं, असम में अब तक 17 लोग गिरफ्तार

दिल्ली धमाके पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों की खैर नहीं, असम में अब तक 17 लोग गिरफ्तार

गुवाहाटी : दिल्ली में हुए धमाके के बाद इंटरनेट मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट्स डालने के आरोप में असम में अब तक कुल 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को यह जानकारी दी। गुरुवार को 11 और लोगों की गिरफ्तारी हुई है। इससे पहले बुधवार को छह लोगों की गिरफ्तारी की खबर सामने आई थी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि नई गिरफ्तारियां बुधवार रात के बाद की गईं। सरमा ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि दिल्ली धमाके के बाद आपत्तिजनक इंटरनेट मीडिया पोस्ट के सिलसिले में अब तक असम भर में 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि असम पुलिस हिंसा का महिमामंडन करने वालों के खिलाफ बिलकुल भी नरमी नहीं बरतेगी। इससे पहले उन्होंने बुधवार को कहा था कि उन्होंने पुलिस को निर्देश दिया है कि जो लोग इंटरनेट मीडिया पर धमाके का स्वागत कर रहे हैं, उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाए।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य के अलग-अलग जिलों से 35 लोगों की पहचान की गई है। उन्होंने कहा, ‘हम उनके संबंधों की जांच करेंगे और अगर किसी का बांग्लादेश या किसी अन्य देश से संबंध पाया गया, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।’


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *