WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784747276', '216.73.216.25')

मुस्लिम छात्रों को गोमांस खिलाएगी ये युनिवर्सिटी, जारी किया 'बीफ बिरयानी' का मेन्यू, आग बबूला हुए हिंदू संगठन - Somanshu News

मुस्लिम छात्रों को गोमांस खिलाएगी ये युनिवर्सिटी, जारी किया ‘बीफ बिरयानी’ का मेन्यू, आग बबूला हुए हिंदू संगठन

मुस्लिम छात्रों को गोमांस खिलाएगी ये युनिवर्सिटी, जारी किया ‘बीफ बिरयानी’ का मेन्यू, आग बबूला हुए हिंदू संगठन

नई दिल्ली :  अब अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में ‘बीफ बिरयानी पार्टी’ को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। आरोप है कि एएमयू में लंच के मेन्यू में चिकन बिरयानी की जगह अब बीफ बिरयानी को जोड़ दिया है। इसका एक नोटिस वायरल हो रहा है। नोटिस में लिखा गया है कि यह बदलाव कई छात्रों की मांग पर हुआ है। हालांकि यूनिवर्सिटी प्रॉक्टर का कहना है कि यह टाइपिंग की गलती है। मेन्यू में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

हिंदू संगठन करेंगे विरोध

इस पूरे मामले में हिंदू छात्र अखिल कौशल का कहना है कि प्रशासन को तुरंत इस मामले का संज्ञान लेना चाहिए और उन लोगों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। यह मामला हमारी आस्था से जुड़ा है। अगर किसी को गलतफहमी है कि डाइनिंग हॉल में कोई गाय का मांस परोसेगा तो हमारे रहते ऐसा संभव नहीं है। हम इसका पुरजोर विरोध करेंगे। बता दें, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में छात्रों के लिए 20 अलग-अलग हॉस्टल हैं। यहां दिन में तीन वक्त खाना परोसा जाता है।

शनिवार को यूनिवर्सिटी के सुलेमान हॉल के खाने के मेन्यू को लेकर अंग्रेजी में एक नोटिस जारी किया गया। कुछ ही देर में यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। नोटिस पर सीनियर फूड डाइनिंग हॉल के मोहम्मद फैजुल्लाह और मुजस्सिम अहमद भाटी का नाम दर्ज है। अंग्रेजी में लिखा है कि ‘रविवार के लंच मेन्यू में मांग के अनुसार बदलाव किया गया है।

नोटिस में टाइपिंग मिस्टेक – यूनिवर्सिटी

इस मामले में यूनिवर्सिटी प्रॉक्टर प्रोफेसर मोहम्मद वसीम अली ने बताया कि सुलेमान हॉल के मेन्यू में बदलाव को लेकर एक नोटिस जारी किया गया था। यह एक तरह की टाइपिंग मिस्टेक थी। मेन्यू में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पहले की तरह ही खाना परोसा जाएगा। यह नोटिस सीनियर फूड डाइनिंग हॉल ने अपने स्तर पर जारी किया था।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *