WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784744418', '216.73.216.25')

गार्डन से पेड़ कटाई का मामला : भिलाई निगम आयुक्त ने स्मृति नगर सोसाइटी के अध्यक्ष को थमाया नोटिस - Somanshu News

गार्डन से पेड़ कटाई का मामला : भिलाई निगम आयुक्त ने स्मृति नगर सोसाइटी के अध्यक्ष को थमाया नोटिस

गार्डन से पेड़ कटाई का मामला : भिलाई निगम आयुक्त ने स्मृति नगर सोसाइटी के अध्यक्ष को थमाया नोटिस

भिलाई :  स्मृति नगर गार्डन में पेड़ कटाई के मामले में भिलाई निगम आयुक्त ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में स्मृति नगर सोसायटी के अध्यक्ष को नोटिस थमाया गया है। भिलाई निगम आयुक्त राजीव पाण्डेय ने नोटिस जारी जवाब मांगा है। दरअसल स्मृति नगर गार्डन में पेड़ों को काटे जाने की शिकायत के बाद आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय स्वयं मौका निरीक्षण करने गए थे। वहां पर जाकर के जब स्थानीय लोगों एवं पार्षद द्वारा बताया गया की स्मृति नगर सोसाइटी के द्वारा बताया गया कि यह पेड़ नगर निगम भिलाई कटवा जा रहा है। इस पर आयुक्त ने कहा ऐसा नहीं हो सकता है। उन्होंने जोन कमिश्नर से बात की उन्होंने बोला यह गलत है। हम सब तो पेड़ लगाते हैं काटेंगे क्यों। बाद में पता चला कि यह पेड़ सोसाइटी वाले ही चोरी छिपे कटवा रहे हैं। निगम को बदनाम कर रहे हैं। इसके बाद नगर निगम के जोन कमिश्नर अजय सिंह राजपूत द्वारा  समिति के अध्यक्ष के नाम से नोटिस जारी किया है। अब उनसे तीन दिन के अंदर जानकारी देने के लिए कहा है कि उन्होंने गलत बयान बाजी क्यों किया। जिससे निगम के छवि खराब हो।

स्मृति नगर समिति के जानकारी में ही हरे भरे पेड़ों को काटा गया है जिसमें शासन द्वारा प्रतिबंधित नीम, आम, जामुन, करंज आदि बड़े-बड़े पेड़ों को काट दिया गया है। जिसकी शिकायत स्मृति नगर के निवासी कलेक्टर जिला दुर्ग सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी से किये थे। जिसके कारण नगर निगम भिलाई ने समिति के खिलाफ स्मृति नगर थाने में एवं वन विभाग में समिति के प्रति कार्रवाई करने के लिए शिकायत की। शनिवार को निगम के सहायक राजस्व अधिकारी प्रसन्न तिवारी स्वयं जाकर के नोटिस का तमिल करवाएं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *