भारत में कोरोना के मामले तोड़ रहे रिकॉर्ड, कोविड मरीजों की संख्या 4000 पार
नई दिल्ली : भारत में पिछले 24 घंटों के दौरान कम से कम 276 कोविड-19 मामले सामने आए, जिससे कुल सक्रिय कोविड-19 मामलों की संख्या 4,302 हो गई, जिसमें केरल में सबसे अधिक 1,373 संक्रमण के मामले हैं। महाराष्ट्र में 510 मामले, गुजरात में 461 और पश्चिम बंगाल में 432 मामले सामने आए हैं।
केंद्र ने राज्यों से तैयार रहने को कहा
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर सभी राज्यों को आक्सीजन, आइसोलेशन बेड, वेंटिलेटर और आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। सूत्रों ने बुधवार को बताया कि स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक (डीजीएचएस) डा. सुनीता शर्मा की अध्यक्षता में दो और तीन जून को तकनीकी समीक्षा बैठकें आयोजित की गईं।
पॉजीटिव नमूनों को जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा
दिशानिर्देशों के अनुसार, गंभीर श्वसन बीमारी के मामलों में भर्ती सभी मरीजों के लिए परीक्षण की सिफारिश की जाती है और पॉजीटिव नमूनों को जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा जाता है।
