WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1782515552', '216.73.216.228')

बकरी फार्म होगा आपका आधा पैसा देगी सरकार, खाते में आएंगे 50 लाख रु, जानिये बकरी पालन के लिए कैसे मिलेगी सब्सिडी - Somanshu News

बकरी फार्म होगा आपका आधा पैसा देगी सरकार, खाते में आएंगे 50 लाख रु, जानिये बकरी पालन के लिए कैसे मिलेगी सब्सिडी

बकरी फार्म होगा आपका आधा पैसा देगी सरकार, खाते में आएंगे 50 लाख रु, जानिये बकरी पालन के लिए कैसे मिलेगी सब्सिडी

अगर बकरी फार्म खोलना चाहते हैं तो आपको बता दें कि राज्य सरकार 50 लाख रुपए तक की सब्सिडी दे रही है, तो चलिए जानें किस राज्य की योजना है-

बकरी पालन में मुनाफा

अगर बकरियों का पालन-पोषण कर सकते हैं तो बकरी पालन से अच्छी कमाई की जा सकती है। बकरी और बकरे के दूध और मांस की काफी मांग है। बकरी का दूध सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। छोटे और सीमांत किसानों के लिए यह व्यवसाय काफी अच्छा है। तो चलिए आपको बताते हैं कि बकरी पालन के लिए सरकार से कैसे सब्सिडी पा सकते हैं क्योंकि इसमें कई तरह के खर्चे होते हैं, जिससे सब्सिडी मिलने पर लागत कम हो जाएगी।

बकरी पालन के लिए सब्सिडी

उत्तर प्रदेश राज्य सरकार की ओर से बकरी पालन के लिए सब्सिडी दी जा रही है, जिसमें आपको बता दें कि राष्ट्रीय पशुधन मिशन योजना के तहत किसानों को 10 लाख से लेकर 50 लाख रुपए तक की सब्सिडी मिल रही है। इस योजना का लाभ लेने के लिए कम से कम एक एकड़ जमीन होनी चाहिए क्योंकि बकरियों को रहने के लिए जगह की जरूरत होती है।

जिसमें छोटी-बड़ी यूनिट के लिए सब्सिडी मिल रही है। किसान 100 बकरी की यूनिट भी लगा सकते हैं, जिस पर 20 लाख का खर्च आएगा और उन्हें 10 लाख रुपए की सब्सिडी मिलेगी. वहीं 500 बकरी यूनिट लगाने पर किसानों को 50 लाख रुपए की सब्सिडी मिल रही है। क्योंकि यहां करोड़ों रुपए खर्च होते हैं. ऐसे में सरकार आधा खर्च उठा रही है। जिससे बड़ी आर्थिक मदद मिलेगी.

कैसे मिलेगा सब्सिडी का लाभ

अगर आप बकरी पालन के लिए सब्सिडी का लाभ उठाना चाहते हैं तो जिले के विकास भवन में स्थित पशु चिकित्सा केंद्र या मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं. आपको यहां आवेदन पत्र मिलेगा जिसे सही तरीके से भरकर जरूरी दस्तावेजों के साथ जमा कर सकते हैं. लेकिन बकरी पालन शुरू करने से पहले आपको ट्रेनिंग ले लेनी चाहिए क्योंकि बकरियों की सही तरीके से देखभाल करना बहुत जरूरी है, नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है.

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *