WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784426047', '2a03:2880:f800:a::')

ट्रैक्टर पलटने से बैठे मंदबुद्धि की मौत को छिपाने लाश को तालाब में डाला , 3 गिरफ्तार - Somanshu News

ट्रैक्टर पलटने से बैठे मंदबुद्धि की मौत को छिपाने लाश को तालाब में डाला , 3 गिरफ्तार

ट्रैक्टर पलटने से बैठे मंदबुद्धि की मौत को छिपाने लाश को तालाब में डाला , 3 गिरफ्तार

आरंग :  मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम नगपुरा में एक घर में मुरुम डाल रहे ट्रैक्टर के पलटने से उसमें बैठे 28 वर्षीय मंदबुद्धि सिमोन उर्फ सलिल वर्मा की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी । इसकी जानकारी उसके परिजनों व ग्रामीणों को देने के बदले मौत की घटना को छिपाने लाश को रातों रात जुगेसर के एक तालाब में डाल दिया । जानकारी मिलने पर थाना अमला ने जांच पश्चात नगपुरा निवासी ट्रैक्टर चालक 25 वर्षीय विजय मानिकपुरी सहित घटना छिपाने लाश को तालाब में फेंकने में सहयोगी अपने घर में मुरुम डलवा रहे नगपुरा के ही 43 वर्षीय गोवर्धन साहू व ट्रैक्टर मालिक चंदखुरी फार्म निवासी 38 वर्षीय देवीलाल वर्मा को गैर इरादन हत्या व साक्ष्य छिपाने के आरोप में भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 / 238 / 3( 5 ) के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

पंजीबद्ध प्रथम सूचना पत्र के अनुसार बीते 30 मई की सुबह ग्राम जुगेसर के बगधरा तालाब में एक लाश मिलने की जानकारी मिली जिसकी शिनाख्ती सिमोन उर्फ सलिल वर्मा के रुप में हुयी। विवेचना से पता चला कि बीते 29 जुलाई की शाम मृतक को मंदबुद्धि जानते हुये भी टैक्टर चालक उसे ट्रैक्टर में बिठा गोवर्धन साहू के घर आंगन में मुरुम ढुलाई कर रहा था वहीं टैक्टर पलटने से चालक तो कूदकर बच निकला पर सिमोन की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी । तीनों ने इस घटना को छिपाने लाश को रातोंरात जुगेसर के तालाब में फेंक दिया । मृतक ग्राम नगपुरा के सरपंच शशांक वर्मा का भाई था व ट्रैक्टर चालक ग्राम कोटवार का पुत्र है । ग्रामीण इस घटना को दुर्भाग्यजनक व हरि इच्छा ठहरा रहे हैं पर घटना की सूचना परिजनों व ग्रामीणों को न देने व घटना को छिपाने मृत शरीर को अन्य ग्राम के तालाब में ले जा डालने से वे आक्रोशित हैं ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *