WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784744092', '216.73.216.25')

शहीद वीर गुण्डाधुर स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का विधायक चैतराम अटामी ने किया शुभारंभ - Somanshu News

शहीद वीर गुण्डाधुर स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का विधायक चैतराम अटामी ने किया शुभारंभ

शहीद वीर गुण्डाधुर स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का विधायक चैतराम अटामी ने किया शुभारंभ

किरन्दुल : शहीद वीर गुण्डाधुर स्मृति टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन चितालंका ग्राउंड में किया जा रहा हैं।जिसका शुभारंभ रविवार विधायक चैतराम अटामी, कलेक्टर कुणाल दुदावत,भाजपा पदाधिकारी,कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधियों के उपस्थिति में हुआ।विधायक चैतराम अटामी ने कहा की खेल एक ऐसी गतिविधि है जो शारीरिक,मानसिक और सामाजिक रूप से फायदेमंद होती है।

यह लोगों को एक साथ लाता है,उन्हें कौशल विकसित करने में मदद करता है, और उन्हें आनंद प्रदान करता है।विधायक अटामी ने कहा की खेल एक संगठित, प्रतिस्पर्धात्मक और प्रशिक्षित शारीरिक गतिविधि है,जिसमें नियम और रीति-रिवाज होते हैं,अक्सर शारीरिक फिटनेस, मानसिक स्वास्थ्य और सामाजिक संबंध में योगदान करते हैं।खेल में प्रतियोगिता,आनंद या दोनों शामिल हो सकते हैं और यह व्यक्तिगत या टीम के रूप में किया जा सकता।इस दौरान जिला महामंत्री धीरेन्द्र प्रताप, जिला उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा,सुनीता भास्कर,जिला पंचायत सदस्य कमला विनय नाग,नगर पालिका अध्यक्ष पायल गुप्ता, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अरविन्द कुंजाम व अन्य उपस्थित थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *