WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1787995525', '216.73.217.9')

पानी टंकी के नींव में मिला था राजमिस्त्री का शव, मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए परिजनों के साथ धरने पर बैठे पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव - Somanshu News

पानी टंकी के नींव में मिला था राजमिस्त्री का शव, मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए परिजनों के साथ धरने पर बैठे पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव

पानी टंकी के नींव में मिला था राजमिस्त्री का शव, मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए परिजनों के साथ धरने पर बैठे पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव

अंबिकापुर :  पानी टंकी के नींव से राजमिस्त्री संदीप लकड़ा का शव मिलने के बाद पुलिस ने मामले में 5 आरोपियों की गिरफ्तारी की है, लेकिन मुख्य आरोपी अभी भी फरार है. ऐसे में मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठे युवक के परिजन और सर्व आदिवासी समाज से मुलाकात करने पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव पहुंचे.

पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने बताया कि इस जघन्य हत्या के बाद अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे सर्वआदिवासी समाज एवं परिजनों से मैंने आज में सीतापुर में मुलाकात की. इसके साथ पुलिस और प्रशासन से जल्द से जल्द फरार आरोपियों को पकड़ने और शव के अंतिम क्रिया के लिए परिजनों से चर्चा करने की अपील की. उन्होंने कहा कि किसी भी शव का अंतिम क्रिया नहीं किया जाना एक गंभीर बात है, और पुलिस को तत्परता के साथ आरोपी को गिरफ्तार करना चाहिए.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *