WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1787976644', '2a03:2880:f814:15::')

त्योहारी जुलूस और झांकियों में बवाल रोकने 300 चाकूबाजों की थाने में हुई परेड - Somanshu News

त्योहारी जुलूस और झांकियों में बवाल रोकने 300 चाकूबाजों की थाने में हुई परेड

त्योहारी जुलूस और झांकियों में बवाल रोकने 300 चाकूबाजों की थाने में हुई परेड

रायपुर : रायपुर  पुलिस ने चाकूबाजी करने वाले 300 बदमाशों को थाने बुलाकर उनकी परेड कराई। ये आरोपी अक्सर अलग-अलग इलाकों में गुंडागर्दी और हिंसा के मामलों में शामिल होते हैं, जिसके चलते पुलिस ने उन्हें थाने बुलाकर त्योहारों के जुलूस और झांकियों में अराजकता रोकने की चेतावनी दी। इस दौरान पुलिस का यह रवैया देखकर बदमाश थाने में सिर झुकाकर चुपचाप खड़े रहे। पुलिस ने आरोपी को किसी भी तरह के अपराध न करने की हिदायत दी।

सिटी ASP लखन पटले से मिली जानकारी के मुताबिक, शहर के थानों की निगरानी बदमाशों और चाकूबाजों के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाया है। शहर के सरस्वती नगर, डीडी नगर, कोतवाली, सिविल लाइन, खमतराई, गोलबाजार जैसे अन्य थाना क्षेत्रों के बदमाशों का थाने बुलाकर समझाइश दी गई है।

42 बदमाशों पर आर्म्स एक्ट

पुलिस ने अभियान में करीब 300 बदमाशों को थाने तलब किया। इसके अलावा 42 चाकूबाजो के खिलाफ आर्म्स एक्ट में एक्शन लिया गया है। वही 67 बदमाशों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं में एक्शन लिया है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *