WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784457101', '198.244.168.158')

टीम इंडिया ने की पीएम से मुलाकात - Somanshu News

टीम इंडिया ने की पीएम से मुलाकात

टीम इंडिया ने की पीएम से मुलाकात

नई दिल्ली :  टी-20 चैम्पियन बनने के बाद बारबाडोस से लौटी टीम इंडिया ने कुछ देर पहले पीएम से मुलाकात की। यह मुलाकात करीब डेढ़ घंटे चली। इसके बाद सभी खिलाड़ी एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए। यहां से वे मुंबई जाएंगे। आज शाम 5 बजे वहां नरीमन पॉइंट से वानखेड़े स्टेडियम तक खुली बस में विक्ट्री परेड होगी। इसके बाद स्टेडियम में कैश प्राइज दिया जाएगा, यहां फैंस को फ्री एंट्री दी जाएगी।

टीम सुबह 6:10 बजे चार्टर्ड फ्लाइट से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची थी। टर्मिनस से बाहर आकर कप्तान रोहित शर्मा, BCCI सचिव जय शाह और प्रेसिडेंट रोजर बिन्नी ने केट काटा। इस दौरान भारतीय फैंस अपने चहेते हीरोज की एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे।

एयरपोर्ट से टीम होटल ITC मौर्य पहुंची। यहां कप्तान रोहित शर्मा सहित ऋषभ पंत, सूर्यकुमार और हार्दिक पंड्या ने भांगड़ा किया। होटल में भी एक स्पेशल केक काटा गया। यहीं से टीम प्रधानमंत्री आवास के लिए रवाना हुई। टीम इंडिया तूफान की वजह से बारबाडोस में तीन दिन से फंसी थी। BCCI ने उसे लाने के लिए स्पेशल विमान भेजा। इस प्लेन का नाम ‘चैंपियंस 24 वर्ल्ड कप’ रखा गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *