WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784456980', '198.244.226.91')

मुख्यमंत्री ने जनदर्शन में 13 स्टूडेंट्स को बांटा 2-2 लाख का चेक - Somanshu News

मुख्यमंत्री ने जनदर्शन में 13 स्टूडेंट्स को बांटा 2-2 लाख का चेक

मुख्यमंत्री ने जनदर्शन में 13 स्टूडेंट्स को बांटा 2-2 लाख का चेक

रायपुर  : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर  में दूसरी बार जन दर्शन कार्यक्रम में आम लोगों से मिल रहे हैं। वे लोगों से उनकी समस्याओं से जुड़े आवेदन लेकर निराकरण का आश्वासन दे रहे हैं। इस दौरान अलग-अलग विभागों के अधिकारी भी मौजूद हैं।

Chhattisgarh Crimes

इस दौरान सीएम साय ने मजदूर नोनी-बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के तहत मजदूरों के 13 मेधावी बच्चों को दो-दो लाख रुपए के चेक बांटे। इस राशि में एक लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि और स्कूटी खरीदने के लिए एक लाख रुपए की राशि शामिल है। योजना के तहत रजिस्टर्ड श्रमिकों के 10वीं एवं 12वीं में टॉप-10 सूची में रहे बच्चों को ये राशि दी गई है।

कॉन्स्टेबल के किडनी ट्रांसप्लांट के लिए मदद के निर्देश

मुख्यमंत्री साय ने आरक्षक भरतलाल बरेठ के किडनी प्रत्यारोपण के लिए जरूरी भुगतान को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। जनदर्शन में आरक्षक ने मुख्यमंत्री को बताया कि मुख्यमंत्री सहायता कोष से तीन लाख पांच हजार रुपए का भुगतान आपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर को किया गया था।

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद एंटीबॉडी मेडिकेडेट रिएक्शन होने से दवाओं और प्रत्यारोपित किडनी की बायोस्पी की गई। इसमें कुल 7.59 लाख रुपए का खर्च आया है। भरत लाल बरेठ ने अपनी शारीरिक और आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री से किडनी प्रत्यारोपण और इलाज पर खर्च बाकी राशि 4.55 लाख रुपए का भुगतान शासन की ओर से किए जाने का आग्रह किया।

सहयोग केंद्र में 4 मंत्रियों की लगी ड्यूटी

वहीं, बीजेपी के सहयोग केंद्र में प्रदेश के मंत्रियों और पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों को कार्यकर्ता और आम लोग अपनी समस्याएं बता सकेंगे। सहयोग केंद्र में उपमुख्मयंत्री अरुण साव समेत तीन मंत्रियों लखनलाल देवांगन, दयालदास बघेल और श्याम बिहारी जायसवाल की ड्यूटी लगाई गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *