WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1794447587', '59.184.77.236')

अकलतरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई: फोटोकॉपी दुकान में नकबजनी का 48 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से चोरी का मोबाइल, 3,403 रुपये नगदी-सिक्के और घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद; न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल - Somanshu News

अकलतरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई: फोटोकॉपी दुकान में नकबजनी का 48 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से चोरी का मोबाइल, 3,403 रुपये नगदी-सिक्के और घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद; न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल


अकलतरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई: फोटोकॉपी दुकान में नकबजनी का 48 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

आरोपी के कब्जे से चोरी का मोबाइल, 3,403 रुपये नगदी-सिक्के और घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद; न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जे
जांजगीर-चांपा
जांजगीर-चांपा जिले की अकलतरा पुलिस ने नकबजनी की एक वारदात को महज 48 घंटे के भीतर सुलझाते हुए आदतन चोर को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के घर से चोरी गया मोबाइल फोन, नगदी और वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद कर उसे जेल भेज दिया है।
क्या था पूरा मामला?
अधियारीपाठ (अकलतरा) निवासी प्रार्थी भोलामणी चक्रधारी ने थाना अकलतरा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 7 नवंबर की रात वह अपनी ‘नेहा फोटोकॉपी’ दुकान बंद कर घर चले गए थे। अगले दिन 8 नवंबर की सुबह जब उन्होंने दुकान खोली, तो अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था और दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे भी क्षतिग्रस्त थे। जांच करने पर पता चला कि अज्ञात चोर गल्ले में रखे लगभग 30,000 रुपये (नगदी एवं सिक्के) तथा सिम सहित एक रेडमी नोट 9 प्रो मोबाइल चोरी कर ले गया है।
सीसीटीवी फुटेज से मिला सुराग
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. युलेन्डन यार्क के मार्गदर्शन और एसडीओपी डॉ. मेखलेन्द्र प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण में अकलतरा पुलिस की एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया। फुटेज से मिले सुराग के आधार पर पुलिस ने यादव मोहल्ला, अकलतरा में दबिश देकर संदेही प्रभात यादव उर्फ भोलू (22 वर्ष) को हिरासत में लिया।
पूछताछ में कबूल किया जुर्म
पुलिसिया पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसने अपने घर के ठीक सामने स्थित फोटोकॉपी दुकान में पीछे के रास्ते से प्रवेश कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने उसके निवास स्थान से चोरी किया गया रेडमी मोबाइल, 3,403 रुपये (नगदी एवं एक, दो, पांच व दस रुपये के सिक्के) तथा घटना में प्रयुक्त स्टील का चाकू जप्त कर लिया।
भेजा गया जेल
आरोपी प्रभात यादव उर्फ भोलू के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 331(4) और 305(a) के तहत विधिवत कार्रवाई करते हुए 11 नवंबर को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस संपूर्ण कार्रवाई में निरीक्षक जय कुमार साहू, प्रशिक्षु उप निरीक्षक नितिन चंद्रवंशी, प्रधान आरक्षक वेंकट रमन पाटले तथा आरक्षक शेष नारायण साहू व शैलेन्द्र राठौर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *