WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784396112', '51.195.183.45')

भिलाई में दिनदहाड़े अपहरण, गाड़ी खराब होने पर भाग निकला छात्र नेता - Somanshu News

भिलाई में दिनदहाड़े अपहरण, गाड़ी खराब होने पर भाग निकला छात्र नेता

भिलाई में दिनदहाड़े अपहरण, गाड़ी खराब होने पर भाग निकला छात्र नेता

दुर्ग :  जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में कथित एबीवीपी छात्र नेता और पूर्व में लूट के मामले में जेल जा चुका करण गुप्ता के अपहरण की घटना सामने आई है। करण ने किसी तरह अपहरणकर्ताओं को चकमा देकर थाने पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक, घटना शनिवार शाम करीब 4 बजे की है। करण गुप्ता अपने दोस्त अंशुल तिवारी के साथ चाय पी रहा था, तभी काले रंग की दुर्ग पासिंग थार गाड़ी वहां आकर रुकी। गाड़ी में गौतम सोना नामक युवक और उसके चार साथी मौजूद थे। सभी ने करण के साथ गाली-गलौज और मारपीट की और जबरन उसे गाड़ी में बैठाकर रायपुर की ओर रवाना हो गए।

करण गुप्ता ने बताया कि उसने हाल ही में दुर्ग एसपी कार्यालय में गौतम सोना के खिलाफ शिकायत की थी। करण का आरोप है कि गौतम ड्राइवरी छोड़कर अचानक महंगी गाड़ी और लाइफस्टाइल के साथ सामने आया, जिससे उस पर अवैध कमाई का संदेह हुआ। इसी शिकायत से नाराज होकर गौतम ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपहरण की वारदात को अंजाम दिया। गाड़ी के रास्ते में खराब हो जाने का फायदा उठाकर करण किसी तरह उनके चंगुल से भाग निकला और अपने दोस्त अंशुल तिवारी के साथ भिलाई-3 थाना पहुंचा। वहां उसने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मामले में गौतम सोना और उसके साथियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। वहीं आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि करण गुप्ता भी पहले एक लूट के मामले में जेल जा चुका है। वहीं गौतम सोना से उसका पहले भी विवाद हो चुका है। दोनों की निजी रंजिश अब एक आपराधिक वारदात में तब्दील हो गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *