WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1776830127', '144.76.67.108')

दो मासूम बच्चियों के साथ किया दुष्कर्म, अपराध दर्ज - Somanshu News

दो मासूम बच्चियों के साथ किया दुष्कर्म, अपराध दर्ज

दो मासूम बच्चियों के साथ किया दुष्कर्म, अपराध दर्ज

जशपुर :  छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में दो नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म के मामले सामने आए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को घटना की सूचना मिलने के कुछ घंटों में ही गिरफ्तार कर लिया। पहला मामला करडेगा चौकी क्षेत्र का है, जहां 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ। एसएसपी शशि मोहन सिंह के अनुसार, 14 जून की शाम को एक 25 वर्षीय युवक पीड़िता के घर पहुंचा। वह परिवार का पूर्व परिचित था। आरोपी ने अपने साथियों के साथ शराब पी और नशे में घर में ही सो गया। रात में जब बच्ची के माता-पिता पड़ोस में चल रहे शादी समारोह को देखने छत पर गए, तभी बच्ची की चीख सुनकर मां नीचे आई। उसने देखा कि आरोपी बच्ची के साथ दुष्कर्म कर रहा था। शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

दूसरा मामला थाना बगीचा क्षेत्र का है, जहां ढाई साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ। इस मामले में भी आरोपी परिवार का जानकार था और शराब के नशे में था। पुलिस ने दोनों पीड़िताओं का स्वास्थ्य परीक्षण करवाया है। एसएसपी ने बताया कि इस तरह थाना बगीचा क्षेत्र में एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपनी डेढ़ साल की बेटी को लेकर अपने रिश्तेदार के घर गया था, जिसकी बेटी की हाल ही में डिलीवरी हुई थी। घर पहुंचने पर उसने और एक अन्य व्यक्ति (उम्र 43 वर्ष) ने मिलकर शराब पी। इस दौरान जब वह टॉयलेट गया, तो अपनी बच्ची को उसी व्यक्ति को गोद में देकर गया।

कुछ देर बाद लौटा तो बच्ची उसकी मां की गोद में थी और उसके प्राइवेट पार्ट से खून निकल रहा था। जब पूछताछ की गई, तो आरोपी ने जवाब दिया कि बच्ची गोदी से गिर गई थी। लेकिन परिजन को उस पर संदेह हुआ और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर थाना बगीचा में तत्काल बीएनएस की धारा 64(2)(एफ), 65(2), 4 व 6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया और पीड़िता का डॉक्टर से परीक्षण कराया गया। पुलिस ने आरोपी 43 वर्षीय व्यक्ति को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया है। जशपुर के एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि “जिले में बच्चों व महिलाओं से जुड़े अपराधों के प्रति पुलिस पूरी तरह संवेदनशील है। इन दोनों जघन्य मामलों में त्वरित कार्रवाई कर दोनों आरोपियों को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया गया है। ऐसे मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।”

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *