WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1771726729', '83.99.206.171')

कोटेतरा में सड़कों पर भटक रही आवारा पशुओं को मिला सुरक्षित आश्रय - Somanshu News

कोटेतरा में सड़कों पर भटक रही आवारा पशुओं को मिला सुरक्षित आश्रय

कोटेतरा में सड़कों पर भटक रही आवारा पशुओं को मिला सुरक्षित आश्रय

सरपँच सुनीता रमेश साहू के प्रशंसनीय कार्यो की क्षेत्र सहित जिलेभर में हो रही भूरी भूरी प्रशंसा

जैजैपुर :  विधानसभा जैजैपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कोटेतरा के सरपँच श्रीमती सुनीता रमेश साहू की अथक प्रयास से खण्डर गोठान का जीणोद्धार कर सड़क में घूम रहे आवारा पशुओं की देखभाल जिम्मेदारी पूर्वक की जा रही है, जिसमें उन्हें पर्याप्त चारा-पानी उपलब्ध कराना, रात में भी सुरक्षित रखना और उनके लिए छाया की व्यवस्था स्नेह स्नेह करना शामिल है। यह सुनिश्चित करने के लिए पशु खुले में न घूमें और आवारा न रहें, उन्हें गोठान में रखा जाता है और इसके लिए गौठान समिति बनाकर यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी परन्तु संघर्ष करने में कुछ पदाधिकारीयो ने जिम्मेदारी नही निभाई और दूरी बना ली गई तो स्वयं सरपँच ने जिम्मेदारी संभाली और आवारा पशुओं के लिए सुव्यवस्थित किये ।

पशुओं की देखरेख के लिए किए जा रहे उपाय

चारा और पानी: गोठान में पशुओं के लिए पर्याप्त चारा और पानी की व्यवस्था की जाती है।आवारा पशुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की गई है,जिसमें दिन रात में भी उन्हें गोठान में रखकर सेवा की जा रही है ।छाया और शेड: गर्मी से बचाव के लिए मचान बनाए जाने का प्रयास किया जा रहा है ताकि पशु छाया में आराम कर सकें।और शासन प्रशासन से भी राशि की मांग किया जाएंगे ताकि सुचारू रूप से व्यवस्था की जा सकेआवारा पशुओं का प्रबंधन: आवारा पशुओं को भी गोठान में रखा जाता है, जिससे वे सड़कों पर न घूमें।और किसानों की फसल को नुकसान न पहुँचाये जाए इस वर्ष ग्राम कोटेतरा की किसानों में खुशहाली छाई हुई है क्योंकि फसल को नुकसान नही पहुचाया गया है सरपँच की देखरेख से अच्छी फसल होने की आशंका जताई जा रही है लेकिन जिम्मेदारी पशुओं की देखभाल की जिम्मेदारी स्वयं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा निभाई जा रही है।

उक्त सराहनीय कार्यो में विशेष रूप से उपसरपंच श्रीमती मोतिन बाई कर्ष,श्रीमती संगीता कुशल साहू पंच,श्रीमती वंदना सिदार पंच,श्रीमती संतोषी यादव पंच,श्रीमती साधिन बाई पंच,फागुलाल यादव,मिथलेश साहू पंच,शंकर साहू पंच,नोहर प्रसाद यादव,हेमलाल सिदार उर्फ नम्मू, कुमार सिदार,उदयपाल साहू, छौरा यादव,झिथरा यादव,रमेश सिदार, खिलावन साहू आदि ग्रामवासियों का सहयोग प्रदान किया जा रहा है जिसकी क्षेत्र में भूरी भूरी प्रशंसा हो रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *