WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1782172396', '198.244.240.96')

महाराजा अग्रसेन पर विवादित टिप्पणी के बाद अग्रवाल समाज ने थाने का किया घेराव, छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के अध्यक्ष अमित बघेल के खिलाफ FIR दर्ज - Somanshu News

महाराजा अग्रसेन पर विवादित टिप्पणी के बाद अग्रवाल समाज ने थाने का किया घेराव, छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के अध्यक्ष अमित बघेल के खिलाफ FIR दर्ज

महाराजा अग्रसेन पर विवादित टिप्पणी के बाद अग्रवाल समाज ने थाने का किया घेराव, छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के अध्यक्ष अमित बघेल के खिलाफ FIR दर्ज

रायपुर :  छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के अध्यक्ष अमित बघेल द्वारा महाराजा अग्रसेन, भगवान झूलेलाल और राष्ट्रनायकों के प्रति की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर प्रदेशभर में अग्रवाल समाज में भारी आक्रोश है।

समाज की आस्था और श्रद्धा को ठेस पहुँचाने वाले इस बयान के विरोध में रायपुर में आज अग्रवाल समाज के सैकड़ों लोग सड़क पर उतरे और कोतवाली थाना का घेराव कर पुलिस अधिकारियों से कठोर कार्रवाई की मांग की। शिकायत के आधार पर अमित बघेल के खिलाफ धारा 299 बीएनएस 2023 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

अग्रवाल सभा अध्यक्ष विजय अग्रवाल जी ने बताया कि अमित बघेल के इस अमर्यादित बयान से केवल प्रदेश ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी तीव्र विरोध हो रहा है। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों द्वारा सुबह से लगातार टेलीफ़ोनिक माध्यम से विरोध दर्ज करवाया जा रहा है और सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।

उन्होंने आगे बताया कि इस बयान का विरोध रायगढ़, अंबिकापुर, सरगुजा, सराईपाली सहित प्रदेश के सभी जिलों में किया जा रहा है, जहां समाजजन स्थानीय थानों का घेराव कर FIR दर्ज करवाने और न्यायिक कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

वहीं योगी अग्रवाल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन केवल अग्रवाल समाज के ही नहीं, बल्कि समस्त भारतीय समाज में त्याग, सेवा और समानता के प्रतीक हैं। उनके साथ-साथ भगवान झूलेलाल जी, श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी जैसे राष्ट्रपुरुषों के प्रति इस तरह की अभद्र भाषा का प्रयोग किसी भी प्रकार से बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मीडिया प्रभारी उदित अग्रवाल ने बताया कि ज्ञापन कार्यक्रम में समाज के प्रमुख पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिनमें महामंत्री मनमोहन अग्रवाल, उपाध्यक्ष रिवल्लभ अग्रवाल, सभा संगठन मंत्री योगी अग्रवाल, सलाहकार सतपाल जैन, कैलाश मुरारका, सुभाष अग्रवाल, युवा मंडल अध्यक्ष सी.एस. सौरभ अग्रवाल, संगठन मंत्री सौरभ अग्रवाल, सलाहकार नितिन अग्रवाल, पार्षद आनंद अग्रवाल, एडवोकेट विपिन अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, सतपाल जैन, प्रदीप अग्रवाल, प्रेमचंद अग्रवाल, अविचल अग्रवाल, अजय अग्रवाल, कमल गुप्ता, विनोद अग्रवाल, पवन अग्रवाल, महेश अग्रवाल विकास सिंघल आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।

प्रदेश अध्यक्ष किशन अग्रवाल ने कहा कि समाज का यह विरोध किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि समाज की गरिमा और परंपरा की रक्षा के लिए है। अग्रवाल समाज सदा से राष्ट्र निर्माण, सेवा कार्य और सामाजिक सद्भाव के लिए समर्पित रहा है। यदि भविष्य में इस प्रकार के अमर्यादित बयान पुनः दिए जाते हैं, तो समाज प्रदेशव्यापी आंदोलन के लिए तैयार रहेगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *