WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1780457184', '51.68.247.216')

निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष बनीं शिखा रविन्द्र गबेल - Somanshu News

निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष बनीं शिखा रविन्द्र गबेल

निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष बनीं शिखा रविन्द्र गबेल

  रायगढ़ : रायगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा ने अपना परचम लहरा दिया है। यहां भाजपा की शिखा रविन्द्र गबेल निर्विरोध अध्यक्ष चुनी गई। जिला पंचायत अध्यक्ष खरसिया विधानसभा क्षेत्र की रहने वाली है और जिला पंचायत क्रमांक 7 से चुनाव जीत कर वह अध्यक्ष बनी है।

रायगढ़ जिला पंचायत के लिए शिखा रविन्द्र गबेल निर्विरोध अध्यक्ष चुनी गई।रायगढ़ जिले में 18 जिला पंचायत सदस्यों में इस बार भाजपा के 16 सदस्य जीत कर जिला पंचायत पहुंचे हैं। जिसमें भाजपा हाईकमान द्वारा शिखा रविन्द्र गबेल को अध्यक्ष पद पर खड़ा किया था और कांग्रेस के मात्र दो सदस्य रहने के चलते उनका कोई भी प्रतिद्वंदी मैदान में नही उतरा जिसके बाद भाजपा समर्थित प्रत्याशी शिखा रविन्द्र गबेल को निर्विरोध अध्यक्ष घोषित कर दिया गया।

इस संबंध में नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष ने अपने नेताओं का ध्यानवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें इस योग्य समझा उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वो अकेली अध्यक्ष नही बनी है बल्कि कार्यकर्ताओं के आशीर्वाद से उन्हें यह पद मिला है और सभी जिला पंचायत सदस्यों के समर्थन से वे इस कुर्सी तक पहुंची है। वह अकेली इसके हकदार नही है वे सभी उनके इस अध्यक्ष पद सुशोभित करने के लिये सहयोगी रहे हैं जनता के कार्यो के लिये वे सदैव कार्य करते हुए विकास के कार्यो को गति देगी।बता दें इससे पहले जिला पंचायत में कांग्रेस का दबदबा था और खरसिया विधानसभा क्षेत्र के धनागर से चुने गए जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल अध्यक्ष बने थे। लेकिन इस बार भाजपा ने पुरानी हार का न केवल बदला लिया बल्कि जिला पंचायत से कांग्रेस का सुपडा साफ कर दिया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *