सक्ती जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 30.48 मीट्रिक टन की खरीदी खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए 95,723 किसान पंजीकृत; उपार्जित धान के सुरक्षित भंडारण पर प्रशासन का विशेष जोर


सक्ती जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 30.48 मीट्रिक टन की खरीदी
खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए 95,723 किसान पंजीकृत; उपार्जित धान के सुरक्षित भंडारण पर प्रशासन का विशेष जो
सक्ती, // खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत सक्ती जिले के उपार्जन केंद्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी है। जिले में अब तक 16 किसानों ने अपने 10.2700 हेक्टेयर पंजीकृत रकबे का कुल 30.48 मीट्रिक टन धान विक्रय किया है।
5.37 लाख मीट्रिक टन खरीदी का लक्ष्य
चालू खरीफ विपणन वर्ष के लिए जिले में कुल 95,723 किसानों का पंजीयन हुआ है, जिनका कुल रकबा 96,796.5370 हेक्टेयर है। जिला प्रशासन द्वारा इस सीजन के लिए 5,37,846.91 मीट्रिक टन धान खरीदी का अनुमानित लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
पारदर्शिता और सुरक्षित भंडारण पर फोकस
खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों पर आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित किए गए हैं। इसके साथ ही, प्रशासन द्वारा उपार्जित धान के सुरक्षित भंडारण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि किसानों की मेहनत की उपज को मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों से बचाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *