चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ का अलर्ट: सक्ती में आज और कल भारी बारिश की चेतावनी
चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ का अलर्ट: सक्ती में आज और कल भारी बारिश की चेतावन

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय गंभीर चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ के असर को देखते हुए सक्ती जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर है। मौसम विभाग ने 20 और 21 नवंबर को जिले के कई इलाकों में हल्की से मध्यम और कुछ जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी दी है।
प्रशासन की मुख्य तैयारियां:
- कलेक्टर के निर्देश: कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने आपदा से निपटने और नुकसान कम करने के लिए सभी विभागों को समय रहते तैयारियां पूरी करने को कहा है।
- ये विभाग रहेंगे मुस्तैद: राजस्व (एसडीएम, तहसीलदार), स्वास्थ्य, जल संसाधन, विद्युत विभाग, नगर सेना और सभी नगरीय निकायों को आपसी तालमेल के साथ सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
- तूफान की रफ्तार: आंध्रप्रदेश और यानम के तटों (नेल्लोर-टुनी के बीच) से टकराते समय तूफान की रफ्तार 120 से 145 किमी प्रति घंटा तक रहने की आशंका है, जिसका असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर भी पड़ रहा है।
