WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1777567815', '185.191.171.11')

सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, जारी है ऑपरेशन… - Somanshu News

सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, जारी है ऑपरेशन…

सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, जारी है ऑपरेशन…

बांदीपोरा : उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में रविवार को आधी रात से आतंकियों से मुठभेड़ जारी है। दो से तीन आतंकियों के घिरे होने का अंदेशा है। सूत्रों के अनुसार, इनमें से एक आंतकी मुठभेड़ के दौरान ढेर हो गया है। अभी आधिकारिक पुष्टि बाकी है।

पुलिस के अनुसार जिले के अरगाम में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर तीन पैरा, 13 राष्ट्रीय राइफल्स तथा बांदीपोरा पुलिस के जवानों ने गांव की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया।

इस दौरान घेरा सख्त होता देख छिपे आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई। सुरक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। पूरे इलाके की घेराबंदी कर रखी गई है, ताकि आतंकी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल न हो सकें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *