रेड सिंग्नल जम्प में बिलासपुर पुलिस अधीक्षक की गाड़ी को भी नही बख्शा…! यातायात व्यवस्था की तीसरी नजर ने दिखाया कमाल…

रेड सिंग्नल जम्प में बिलासपुर पुलिस अधीक्षक की गाड़ी को भी नही बख्शा…! यातायात व्यवस्था की तीसरी नजर ने दिखाया कमाल…

 

पुलिस अधीक्षक को ई-चालान काटने का मिला मैसेज जिम्मेदार नागरिक होने का दिया परिचय तत्काल ऑनलाइन 2000₹ का पटाया चालान

 

 

बिलासपुर : बिलासपुर पुलिस अधीक्षक की गाड़ी का ₹2000 का चालान काटा गया है। यह कार्रवाई उनके वाहन चालक के द्वारा सिग्नल जंप किए जाने पर हुई है। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह,एवं जिलाधीश बिलासपुर अवनीश शरण एक साथ एक कार्यक्रम में सम्मिलित होने कलेक्टर की गाड़ी से जा रहे थे, उनके कुछ दूर पीछे पुलिस अधीक्षक का वाहन चालक भी उनका वाहन चलाते हुए आ रहा था। सत्यम चौक पर कलेक्टर की गाड़ी क्रॉस होने के बाद सिग्नल रेड हो गया। पुलिस अधीक्षक के वाहन चालक द्वारा सिग्नल जंप कर दिया गया। यह घटना ITMS के कैमरे में कैद हो गई और पुलिस अधीक्षक को तत्काल मैसेज के माध्यम से चालान काटने की जानकारी प्राप्त हुई। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (IPS) ने एक जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय देते हुए तत्काल ऑनलाइन 2000/- का चालान पटाया और यातायात थाने से इसकी रसीद प्राप्त की। एवं अपने वाहन चालक को यातायात नियमों का पालन करने हेतु निर्देशित किया।

बिलासपुर पुलिस की नजर में हर वाहन समान है, चाहे वह किसी भी वीआईपी की गाड़ी हो या सामान्य नागरिक की। बिलासपुर पुलिस की यह अपील है कि हर व्यक्ति यातायात नियमों का पालन करें क्योकि नगर के पूरे क्षेत्र में है ट्रेफिक व्यवस्था की तीसरी नजर…।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *