WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1780627804', '198.244.240.173')

Panchayat 4 में एंट्री मारेंगे नए सांसद जी; चौथे सीजन में मचाएंगे सियासी तूफान - Somanshu News

Panchayat 4 में एंट्री मारेंगे नए सांसद जी; चौथे सीजन में मचाएंगे सियासी तूफान

Panchayat 4 में एंट्री मारेंगे नए सांसद जी; चौथे सीजन में मचाएंगे सियासी तूफान

नई दिल्ली : पंचायत सीरीज के नए सीजन को लेकर ऑडियंस काफी एक्साइटेड है। ट्रेलर रिलीज के बाद से ही सोशल मीडिया पर लोग इसके लेकर बातें कर रहे हैं। फुलेरा गांव की शांत गलियों में अब तूफान आने वाला है, क्योंकि पंचायत सीजन 4 में एक नई सियासी ताकत की एंट्री हो रही है—सांसद जी! पहले तीन सीजन्स की तरह इस बार भी हंसी, ग्रामीण जिंदगी की सादगी और स्ट्रगल देखने को मिलेगा, लेकिन एक नया पॉलिटिकल ट्विस्ट कहानी को और रोमांचक बनाएगा।

कौन निभा रहा सांसद जी का किरदार?
इस दमदार रोल में नजर आएंगे मल्टी-टैलेंटेड स्वानंद किरकिरे, जिन्होंने अभिनय, लेखन और गायन में पहले ही अपनी छाप छोड़ी है। ट्रेलर में उनकी झलक ने फैंस को उत्साहित कर दिया है, और उनका किरदार इस सीजन का सबसे बड़ा ट्विस्ट माना जा रहा है। स्वानंद की मौजूदगी फुलेरा की राजनीति में नया रंग लाने वाली है।
संगीत और कला से है गहरा नाता
 स्वानंद किरकिरे का जन्म इंदौर के एक मराठी परिवार में हुआ, जहां संगीत उनकी रगों में बस्ता था। उनके माता-पिता दोनों गायक थे, जिससे स्वानंद को बचपन से ही कला का माहौल मिला। उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) से एक्टिंग सीखी, जहां उनके सहपाठी थे नवाजुद्दीन सिद्दीकी जैसे सितारे। NSD के बाद स्वानंद ने गीत लेखन और गायन में कदम रखा। उनके लिखे गाने जैसे बावरा मन, पियू बोले, और बेहती हवा सा था वो आज भी लोगों के दिलों में बसे हैं। ओ री चिरैया और मोंटा रे के लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला।
अभिनय की दुनिया में छाप
स्वानंद ने शुरुआत में छोटे-छोटे किरदारों से अपने अभिनय की शुरुआत की। बद्रीनाथ की दुल्हनिया में उनका रोल दर्शकों को खूब पसंद आया। इसके बाद कला, रात अकेली है, और थ्री ऑफ अस जैसी फिल्मों में उनके अभिनय ने सबका ध्यान खींचा। अब पंचायत सीजन 4 में सांसद जी के किरदार में वह फुलेरा की कहानी को नया मोड़ देंगे।ट्रेलर में सांसद जी की एंट्री ने लोगों के मन में कई सवाल खड़े कर दिए हैं—यह किरदार फुलेरा की शांत दुनिया में क्या उथल-पुथल मचाएगा? स्वानंद का रोल न सिर्फ पॉलिटिकल है, बल्कि इसमें गहराई और ड्रामा भी होगा। फैंस उत्सुक हैं कि सांसद जी और प्रधान जी (जितेंद्र कुमार) के बीच क्या टक्कर होगी और गांव की सियासत में क्या बदलाव आएंगे। इस बार पंचायत में हंसी के साथ-साथ गहरा पॉलिटिकल ड्रामा भी देखने को मिलेगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *