WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1780627745', '51.195.215.88')

कांग्रेस विधायक होते हुए भी RSS से जुड़ा हूं', राहुल गांधी के करीबी नेता के कबूलनामे ने मचाया सियासी तूफान - Somanshu News

कांग्रेस विधायक होते हुए भी RSS से जुड़ा हूं’, राहुल गांधी के करीबी नेता के कबूलनामे ने मचाया सियासी तूफान

कांग्रेस विधायक होते हुए भी RSS से जुड़ा हूं’, राहुल गांधी के करीबी नेता के कबूलनामे ने मचाया सियासी तूफान

भोपाल :  कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कई वरिष्ठ नेता कई बार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की विचारधारा पर सवाल खड़े कर चुके हैं। मगर मध्य प्रदेश से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें कांग्रेस के ही एक विधायक संघ के साथ अपने रिश्तों का गुणगान करते दिखाई दे रहे हैं। कांग्रेस विधायक का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।यह वीडियो मध्य प्रदेश की सुनसेर सीट से कांग्रेस विधायक भैरो सिंह परिहार का है, जिन्होंने सार्वजनिक मंच से RSS के साथ अपनी नजदीकियों का एलान किया है।

कांग्रेस विधायक क्या बोले?

कांग्रेस विधायक भैरो सिंह परिहार आगरा-मालवा क्षेत्र होने वाले एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इस दौरान जब उन्हें दो शब्द बोलने के लिए मंच पर बुलाया गया, तो उन्होंने RSS की तारीफों के पुल बांधने शुरू कर दिए।
भैरो सिंह परिहार ने कहा कि, कांग्रेस का विधायक होते हुए भी मैं संघ से जुड़ा हूं। उन्होंने कहा-राष्ट्रीय अध्यक्ष जी और आप सब जितने भी लोग यहां बैठे हो आप भी यह सोचते होगे कि आप कांग्रेस के नेता तो नहीं क्योंकि आप संघ से जुड़े हुए हो। मैं आपका सम्मान करता हूं।

RSS के बड़े अधिकारियों से है परिचय

भैरो सिंह परिहार ने आगे कहा, “संघ से मैं भी जुड़ा हुआ हूं। कांग्रेसी होते हुए भी संघ के कई पदाधिकारी मेरे परिचित हैं और संघ के लिए मैंने इतना काम किया है।”
2 साल पहले करवाया था समझौता
भैरो सिंह परिहार ने बताया कि दो साल पहले उन्होंने एक समझौता भी करवाया था। 2 साल पहले जब गरोठ सीट के विधायक को पुलिस उठा ले गई थी, तो जब मुख्यमंत्री आए तो उनसे मिलकर भैरो सिंह ने समझौता करवाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *