WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1778567851', '54.39.89.229')

सरेंडर करने वाले नक्सली के पिता की हत्या - Somanshu News

सरेंडर करने वाले नक्सली के पिता की हत्या

सरेंडर करने वाले नक्सली के पिता की हत्या

बीजापुर :  जिले में नक्सलियों ने दो ग्रामीणों की धारदार हथियार से हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि, 4-5 अज्ञात माओवादी उनके घरों में घुसकर बाहर बुलाकर ले गए, फिर धारदार हथियारों से उनकी निर्मम हत्या कर दी। घटना तर्रेम थाना क्षेत्र की है।

यह घटना 20-21 जुलाई की दरम्यानी रात की है। मृतकों की पहचान कवासी जोगा (55) निवासी ग्राम छुटवाई और मंगलू कुरसाम (50) निवासी बड़ा तर्रेम के रूप में हुई है। नक्सलियों ने 25 दिनों में मुखबिरी के शक में 10 लोगों की हत्या की है। सूचना मिलने के बाद जवानों की टीम घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि, कुरसाम मंगलू के बेटे नंदू ने सरेंडर किया था। नंदू घर पर मौजूद नहीं था। आशंका है कि उसकी हत्या करने माओवादी आए थे। वो नहीं मिला तो पिता कुरसाम मंगलू की हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों में डर और गुस्सा दोनों देखा जा रहा है। पुलिस ने अतिरिक्त बल भेजकर इलाके में गश्त तेज कर दी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *