WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1778319072', '198.244.242.242')

बागवानी करना है तो कटहल है बढ़िया विकल्प, प्रति एकड़ 2 लाख से ज्यादा का होगा मुनाफा, जाने कितने लगेंगे पौधे - Somanshu News

बागवानी करना है तो कटहल है बढ़िया विकल्प, प्रति एकड़ 2 लाख से ज्यादा का होगा मुनाफा, जाने कितने लगेंगे पौधे

बागवानी करना है तो कटहल है बढ़िया विकल्प, प्रति एकड़ 2 लाख से ज्यादा का होगा मुनाफा, जाने कितने लगेंगे पौधे

कटहल की बागवानी करना चाहते हैं तो चलिए जानते हैं एक एकड़ में कितने पौधे लगेंगे, कितना मुनाफा होगा, तथा खेती कैसे करनी है-

कम मेहनत और लागत वाली बागवानी करना है तो कटहल की खेती कर सकते हैं यह बढ़िया विकल्प साबित हो सकता है। प्रति एकड़ लगभग 2 लाख से लेकर 7 लाख तक की कमाई इससे की जा सकती है। कटहल की कीमत की बात करें तो उसकी गुणवत्ता और वजन आदि और मंडी के आधार पर अलग-अलग हो सकती है। जिसमें किसानों को 10 से लेकर ₹15 किलो तक के समय भाव मिल रहे हैं। कटहल के एक पेड़ से दो से लेकर 5 क्विंटल तक उत्पादन मिल सकता है। जैसा पौधा है वैरायटी जैसी है और जिस हिसाब से आपके खेत की मिट्टी और जलवायु है तो उस हिसाब से उत्पादन कम या ज्यादा हो सकता है, तो चलिए जानते हैं इसकी खेती कैसे करें।

कटहल की खेती कब और कैसे करें

निचे लिखे बिंदुओं के अनुसार कटहल की खेती के बारे में जाने-

  1. कटहल की खेती मानसून सीजन में यानी कि इस समय जुलाई में किसान इसकी खेती आसानी से कर सकते हैं। पौधे आराम से लग जाएंगे। क्योंकि मिट्टी में नमी रहती है। पौधों के विकास के लिए मौसम अनुकूल होता है।
  2. कटहल के पौधे लगा रहे हैं तो 6 से 12 मीटर की दूरी पर एक पौधा लगाए। जिसमें पहले गड्ढा बना ले। एक मीटर व्यास और 1 मीटर गहराई वाला गड्ढा बना है। साथ ही उसमें खाद डालें फिर पौधा लगाए।
  3. एक एकड़ में लगभग 50 से 60-70 पौधे लगाए जा सकते हैं।
  4. लगभग 5 साल में पौधे तैयार हो जाते हैं। लेकिन अगर 5 साल तक कमाई करना है तो बीच में दूसरी फसल जैसे की सब्जी की खेती कर सकते हैं। जो कि कम अवधि वाली होती है। इससे 5 साल तक कमाई होती रहेगी। उसके बाद फल आने लगेंगे।
  5. अगर बीच-बीच में कोई कीट या बीमारी नजर आती है तो नीम तेल का छिड़काव कर सकते हैं। जिससे कम खर्चे में यह काम होगा। आमतौर पर जो लोग अपने घर पर कटहल का पेड़ लगाते हैं उन्हें ज्यादा कोई समस्या दिखाई नहीं देती है. ना ही कोई देखरेख करते हैं। फिर भी अच्छा उत्पादन मिलता है। लेकिन आप कमाई करने के लिए कटहल की खेती कर रहे हैं तो पूरा ध्यान रखें दें। जिससे बढ़िया उत्पादन मिले।
  6. जिसमें रोपाई करते समय गड्ढे में 20 से 25 किलो सड़ी हुई गोबर या वर्मी कंपोस्ट खाद, 1 किलो नीम की खली, ढाई सौ ग्राम सिंगल सुपर फास्फेट, 500 ग्राम एमओपी डाल सकते हैं जिससे पौधे का विकास अच्छे से होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *